विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amazon Echo Studio, Echo Buds, Echo Frames अपग्रेडेट फीचर्स के साथ हुए लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 26 Sep 2019 10:35 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 12:58 PM (IST)

Amazon Echo Studio Echo Buds Echo Frames स्मार्ट होम डिवाइसेज के नेक्स्ट जेनरेशन को लॉन्च कर दिया गया है। ये डिवाइसेज नए Alexa सपोर्ट के साथ आते हैं

Amazon Echo Studio, Echo Buds, Echo Frames अपग्रेडेट फीचर्स के साथ हुए लॉन्च
Amazon Echo Studio, Echo Buds, Echo Frames अपग्रेडेट फीचर्स के साथ हुए लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Amazon ने अपने नए स्मार्ट होम डिवाइसेज लॉन्च कर दिए हैं। Amazon ने अपने Echo होम डिवाइस के तीसरे जेनरेशन समेत वायरलेस हेडफोन Echo Buds के साथ-साथ नेक्स्ट जेनरेशन के Echo Show 8 को भी पेश किया है। इसके अलावा Echo Dot के अलावा Echo Frames भी लॉन्च किए हैं। ये सभी स्मार्ट डिवाइस जल्द ही भारत में भी लॉन्च किए जा सकते हैं। ये सभी स्मार्ट होम डिवाइसेज Amazon Alexa सपोर्ट के साथ काम करेंगे। आइए, जानते हैं इन डिवाइसेज के बारे में

Amazon Echo Studio

इस स्मार्ट होम डिवाइस को $199 (लगभग Rs 22,999) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसका सीधा मुकाबला Apple HomePod और Google Home Max से होगा। हालांकि, Echo Studio की कीमत Apple और Google के स्मार्ट डिवाइस की तुलना में कम है। इसके मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3D ऑडियो का आनंद लिया जा सकता है, जो कि Dolby Atmos को सपोर्ट करता है। इसमें 5.25 इंच का बेस ड्राइवर और बेस पोर्ट दिया गया है। Amazon ने हाल ही में अपने Studio होम डिवाइस के साथ Alexa को भी जोड़ा है।

थर्ड जेनरेशन Amazon Echo

Amazon ने अपने Echo Dot, Echo Plus, Echo Show के नए अपग्रेडेड मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है। थर्ड जेनरेशन Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर को $99 (Rs 9,999) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी साउंड क्वालिटी को अपग्रेड करने के लिए इसमें नियोडायमियम ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है। Amazon के मुताबिक, नया Echo डिवाइस 3-इंट की वुफर साइज में दमदार साउंड क्वालिटी मिलती है।

Echo Dot

Amazon के नए Echo Dot मिनी होम स्पीकर को डिजिटल क्लॉक के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें LED डिस्प्ले दी गई है। इस नए स्मार्ट स्पीकर के डिस्प्ले में अलार्म, टाइमर के साथ-साथ आउटसाइड टेम्परेचर भी देखा जा सकता है। इसे $59 (Rs 5,499) की कीमत में खरीदा जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।