Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्हाट्सएप में जोडें गए ये नए फीचर्स, जल्द बदल जाएगा नोटिफिकेशन पैनल

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Tue, 17 Jul 2018 11:36 AM (IST)

    व्हाट्सएप ने फेक न्यूज स्पैम मैसेज को रोकने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं, साथ ही नोटिफिकेशन पैनल में भी बदलाव किया जा सकता है

    व्हाट्सएप में जोडें गए ये नए फीचर्स, जल्द बदल जाएगा नोटिफिकेशन पैनल

    नई दिल्ली (टेक डेस्क)। इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने पिछले कुछ महीने में नए फीचर्स जोड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट की बात करें तो आने वाले कुछ दिनों में व्हाट्सएप के नोटिफिकेशन पैनल में बदलाव किया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही व्हाट्सएप ने फेक न्यूज और अफवाहों को रोकने के लिए भी कई फीचर्स जोड़े हैं और कई फीचर्स में बदलाव भी किया है। आइए, जानते हैं व्हाट्सएप के नए फीचर्स के बारे में

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फारवर्डेड लेबल फीचर्स

    केन्द्र सरकार की सख्ती की वजह से व्हाट्सएप ने अफवाहों और फेक न्यूज को रोकने के लिए फारवर्डेड मैसेज में लेबलिंग शुरू कर दी है। अगर कोई यूजर किसी भी मैसेज को अन्य यूजर को फारवर्ड करता है तो उसपर फारवर्डेड लिखा हुआ आएगा। इसकी वजह से ओरिजिनल और फारवर्डेड कंटेंट के बीच अंतर पता चल जाता है।

    स्पैम और ससपिसस लिंक का पता लगाना

    व्हाट्सएप स्पैम और ससपिसस लिंक का पता लगाने के लिए भी नए फीचर जोड़ने जा रहा है। इस फीचर के जुड़ने से ससपिसस और स्पैम लिंक को रेड मार्क कर दिया जाएगा। अगर कोई यूजर कोई ससपिस्स लिंक फारवर्ड करता है तो उस लिंक को रेड कलर में दिखाया जाएगा। यानी की आप इस लिंक को ओपन करने से पहले सावधान हो जाएं।

    मार्क एज रीड

    मार्क एज रीड फीचर को नोटिफिकेशन पैनल में जोड़ा जा सकता है। इस फीचर की वजह से यूजर्स बिना व्हाट्सएप ओपन किए ही मार्क एज रीड कर सकेंगे।

    म्यूट ऑप्शन

    नोटिफिकेशन पैनल में म्यूट ऑप्शन को भी जोड़ा जा सकता है। इस फीचर के जुड़ने से आप किसी भी ग्रुप या यूजर्स के मैसेज को नोटिफिकेशन पैनल से ही म्यूट कर सकते हैं।