विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Whatsapp में जुड़ने वाला है नया ‘Shortcut’ फीचर, यूजर्स के समय की करेगा बचत

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 11 Jul 2019 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 11:40 AM (IST)

Whatsapp में एक नया शॉर्टकट फीचर जुड़ने वाला है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी के द्वारा भेजी गई तस्वीर ...और पढ़ें

Whatsapp में जुड़ने वाला है नया ‘Shortcut’ फीचर, यूजर्स के समय की करेगा बचत
Whatsapp में जुड़ने वाला है नया ‘Shortcut’ फीचर, यूजर्स के समय की करेगा बचत

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंस्टैंट मैसेंजिग ऐप Whatsapp में एक नया शॉर्टकट फीचर जुड़ने वाला है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी के द्वारा भेजी गई तस्वीर को ऐप के अंदर ही एडिट करके इसे दूसरे कॉन्टेक्ट को भेज सकेंगे। Whatsapp के इस फीचर को क्विक एडिट मीडिया शॉर्टकट कहा जा सकता है। यह फीचर यूजर्स के समय की बचत करेगा। क्योंकि, फिलहाल Whatsapp पर रिसीव की गई इमेज को पहले फोन के स्टोरेज में सेव करना पड़ता है उसके बाद ही उसमें कोई बदलाव किया जा सकता है।

इस फीचर को फिलहाल WABetainfo पर स्पॉट किया गया है। इस फीचर को एंड्रॉइड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर रोल आउट किया जाएगा। WABetainfo के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस फीचर के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए गए हैं। इस स्क्रीनशॉट्स में यह दिखाया गया है कि यह नया एडिट ऑप्शन कहां होगा। iOS यूजर्स के लिए यह फीचर ऐप के बॉटम की तरफ होगा जबकि एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह ऑप्शन ऊपर की तरफ बने तीन डॉट्स पर टैप करके मिलेगा।

WABetainfo पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस फीचर को फिलहाल किसी भी वर्जन के लिए रोल आउट नहीं किया गया है। Whatsapp इस फीचर पर फिलहाल काम कर रहा है। इस फीचर के बग-फ्री एक्सपीरियंस के लिए इसे टेस्ट किया जा रहा है। इस फीचर को कब आधिकारिक तौर पर रोल आउट किया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले यह भी पता चला था कि Whatsapp एक और फीचर पर काम कर रहा है जो QR कोड्स को आसानी से स्कैन कर सकेगा। इस बात की जानकारी भी WABetainfo के ट्विट के जरिए मिली है।