विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp पर 5 सेकेंड में मैसेज हो जाएंगे गायब, ऐड होगा Delete Messages फीचर

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Tue, 26 Nov 2019 05:25 PM (IST)

WhatsApp पर ही जल्द ही Disappearing Messages फीचर ऐड होने वाला है इसके आने के बाद आपके अकाउंट से मैसेज ऑटोमैटि​कली 5 सेकेंड में गायब हो जाएंगे

WhatsApp पर 5 सेकेंड में मैसेज हो जाएंगे गायब, ऐड होगा Delete Messages फीचर
WhatsApp पर 5 सेकेंड में मैसेज हो जाएंगे गायब, ऐड होगा Delete Messages फीचर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले दिनों खबर आई थी कि WhatsApp जल्द ही Disappearing Messages को पेश कर सकता है, जो कि Snapchat के फीचर्स काफी मिलता-जुलता होगा। इस फीचर की मदद से आपके अकाउंट से मैसेज अपने आप ही गायब हो जाएंगे। वहीं अब नई रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp ने नए बीटा अपडेट पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसमें Disappearing Messages फीचर को देखा गया है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फीचर आधिकारिक तौर पर रोल आउट कर सकती है। 

WhatsApp पिछले दिनों disappearing messages फीचर की टेस्टिंग कर रही थी जिसे पहली बार Android 2.19.282 बीटा में देखा गया था। वहीं अब सामने आई नई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी इस फीचर को नए नाम से बाजार में लॉन्च करेगी। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक Android 2.19.348 बीटा अपडेट में disappearing messages फीचर का नाम बदलकर Delete Messages कर दिया गया है और इसे कुछ ग्रुप सेटिंग्स में भी देखा गया है। 

अगर आप भी नए फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो Android 2.19.348 बीटा अपडेट को Google Play beta programme पर जाकर डाउनलोड व इंस्टॉल कर सकते हैं। हालांकि सामने आई रिपोर्ट के अनुसार नया Delete Messages फीचर भी Disappearing Messages की तरह ही काम करेगा। इसमें यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार मैसेज डिलीट करने के लिए टाइम सेट कर सकते हैं। सेट किए गए टाइम के तहत आपके मैसेज अपने आप ही गायब हो जाएंगे। 

 पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट मे जानकारी दी गई थी कि Disappearing Messages फीचर के आने के बाद यूजर्स अपने ऐप में मैसेज डिलीट करने के लिए 5 सेकेंड से लेकर 1 घंटे तक का टाइम सेट कर सकेंगे। जबकि Android 2.19.348 बीटा में आपको Delete Messages फीचर मिलेगा, इसमें आप एक घंटा, एक हफ्ता, एक महीना और एक साल का समय सेट कर सकेंगे।