विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp पर अब 5 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज, जल्द आएगा नया फीचर

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 02 Oct 2019 09:56 AM (IST)

WhatsApp जल्द ही Snapchat जैसा फीचर लेकर आने वाला है जिसके बाद आपके चैट बॉक्स के मैसेज गायब हो जाएंगे...

WhatsApp पर अब 5 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज, जल्द आएगा नया फीचर
WhatsApp पर अब 5 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज, जल्द आएगा नया फीचर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। WhatsApp आए दिन अपने यूजर्स की सुविधा के लिए कोई न कोई नया पेश करता है। पिछले दिनों ही कंपनी ने WhatsApp स्टेटस को Facebook स्टोरीज में शेयर करने के लिए नया फीचर रोलआउट किया था। वहीं अब जल्द ही आपके WhatsApp पेज पर एक और नया फीचर एड होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो कि Snapchat के फीचर से काफी मिलता-जुलता है। कंपनी ने इसे Disappearing Messages नाम दिया है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp का अपकमिंग फीचर Disappearing Messages जल्द ही यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा, सबसे पहले ये WhatsApp Beta यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन अभी इसके रोलआउट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस फीचर के आने के बाद WhatsApp पर आपके मैसेज गायब हो जाएंगे।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Disappearing Messages फीचर में यूजर्स अपने आप मैसेज को एक्सपायर होने के लिए टाइम सेट कर सकते हैं। जो कि 5 सेकेंड से लेकर 1 घंटे तक हो सकता है। सेट किए गए टाइम के तहत आपके मैसेज गायब हो जाएंगे। लेकिन बता दें कि यदि आप इस फीचर का उपयोग करते हैं तो ये आपके मैसेज पर अप्लाई होगा ना कि किसी सिलेक्टिव मैसेज पर।  

WABetaInfo के जरिए दी गई जानकारी में ये भी स्पष्ट किया गया है कि इस फीचर का उपयोग करने पर एक बार रिमूव किए गए मैसेज वापस नहीं आएंगे। हो सकता है कि कुछ यूजर्स को ये फीचर पसंद ना आए, लेकिन इससे ग्रुप चैट में मैसेज को ट्रेस करने की सुविधा बिल्कुल खत्म हो जाएगी। इस फीचर के माध्यम से WhatsApp अपने यूजर्स के लिए सिक्योरिटी को मजबूत करना बनाना चाहता है। ये फीचर एंड्राइड फोन के लिए रोलआउट किया जाएगा, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे आईओएस प्लेटफॉर्म पर पेश किया जाए।