स्मार्टफोन की स्क्रीन को HD क्वालिटी में करें रिकॉर्ड, डाउनलोड करें ये 3 ऐप्स
इन 3 ऐप्स की मदद से आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन पर चल रही सारी एक्टिविटीज को आवाज के साथ रिकॉर्ड कर सकते हैं।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। आज हम आपके लिए 3 ऐसे ऐप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन पर चल रही सारी एक्टिविटीज को आवाज के साथ रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके साथ आप रिकॉर्ड की हुई वीडियो को अपने दोस्तों से लेकर सोशल मीडिया तक पर शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा इन ऐप्स के जरिए आप किसी भी क्वालिटी में अपने स्मार्टफोन पर ट्यूटोरियल बना कर Youtube पर अपलोड कर सकते हैं। तो जानते हैं इन तीन ऐप्स के नाम और फीचर्स के बारे में।
DU Recorder
ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसे 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने अब तक डाउनलोड किया है। ऐप को प्ले स्टोर पर 4.8 स्टार मिला है, जिसे 27 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 9.8MB है। एप की मदद से आप अपने फोन पर की गई किसी भी एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर सकते हैं। एप में वीडियो एडिटिंग के लिए भी फीचर दिया गया है। आप रिकॉर्ड की हुई वीडियो को एडिट करके इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।
AZ Screen Recorder
ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। इस ऐप को प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार मिला है। ऐप को 7 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप की साइज आपके स्मार्टफोन पर निर्भर करती है। इस ऐप की मदद से आप अपने फोन पर की गई किसी भी एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर सकते हैं। एप में वीडियो ट्रिमिंग के साथ कई और भी फीचर्स दिए गए हैं। एप का इस्तेमाल करने के लिए आपको फोन को रूट नहीं करना पड़ेगा। रिकॉर्ड की हुई वीडियोज को आप सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।
ADV Screen Recorder
ऐप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। ऐप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है जिसे 84 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 6.3MB है। ऊपर दिए गए दोनों एप्स की तरह इसमें भी आप अपने स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना फोन रूट नहीं करना पड़ेगा। ऐप का इंटरफेस सिंपल है जिससे इसे इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें:
Xiaomi Redmi Note 5 Vs Infinix Note 5: 10,000 रुपये से कम कीमत में कौन है सबसे बेहतर
भारत के सबसे बेहतरीन कैमरा फीचर्स वाले इन 5 स्मार्टफोन से करें 4K क्वालिटी में वीडियो शूट
मोबाइल से भी सस्ती कीमत में खरीदें 20 इंच का LED TV, कीमत 5,499 रुपये से शुरू