Move to Jagran APP

जनता से जुड़े एप विकास पर यूनिनॉर का जोर

देश में जनता की जरूरतों से जुड़ी मोबाइल सेवा देने की कोशिशों में यूनिनॉर घरेलू स्तर पर मोबाइल एप विकसित करने पर जोर दे रही है। इसके लिए कंपनी पूरे देश में एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इसके विजेता को अक्टूबर, 2015 में ओस्लो में होने वाली डिजिटल

By Test1 Test1Edited By: Published: Wed, 08 Jul 2015 07:01 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2015 07:13 PM (IST)
जनता से जुड़े एप विकास पर यूनिनॉर का जोर

नई दिल्ली। देश में जनता की जरूरतों से जुड़ी मोबाइल सेवा देने की कोशिशों में यूनिनॉर घरेलू स्तर पर मोबाइल एप विकसित करने पर जोर दे रही है। इसके लिए कंपनी पूरे देश में एक प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इसके विजेता को अक्टूबर, 2015 में ओस्लो में होने वाली डिजिटल विनर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा विजेता को बेस्ट एप इन एशिया प्रतियोगिता में भी भागीदारी करने का अवसर मिलेगा।

loksabha election banner

यूनिनॉर ने इस प्रतियोगिता को बुधवार को औपचारिक तौर पर लांच किया। यूनिनॉर ब्रांड से मोबाइल सेवा दे रही टेलीविंग्स कम्यूनिकेशंस सर्विसेस के सीईओ विवेक सूद ने जागरण से बातचीत में कहा कि पिछले वर्ष शुरू हुई प्रतियोगिता में इस साल शिक्षा को विषय के तौर पर चुना गया है। इस विषय पर बने दस सर्वश्रेष्ठ एप्स को फाइनल के लिए चुना जाएगा। इन दस में से एक विजयी होकर ओस्लो की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।

बीते साल कृषि सेवाओं का एप विजेता चुना गया था, जिसे आंध्र प्रदेश के रघु ने तैयार किया था। उनके एप को एशिया का सर्वश्रेष्ठ एप चुना गया था। इस एप को आंध्र प्रदेश के आदिवासी किसानों की पैदावार की बिक्री में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए तैयार किया गया था। इस वर्ष की प्रतियोगिता के लिए बुधवार से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो 10 अगस्त तक चलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.