TikTok की रेटिंग में हुआ सुधार, Google कुछ इस तरह की मदद
TikTok की रेटिंग में फिर से सुधार हो गया है और एक बार फिर इस ऐप को 4.4 की रेटिंग प्राप्त हुई है। यह कमाल Google की मदद से संभव हो पाया है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok ने भारतीय यूजर्स के बीच एक महत्वपूर्ण जगह बनाई है, लेकिन पिछले दिनों इसकी रेटिंग में तेजी से गिरावट आई। कुछ वीडियोज के चलते यूजर्स ने TikTok के कंटेंट पर अपना गुस्सा उतारना शुरू कर दिया था। जिसके बाद TikTok और यूजर्स के बीच एक जंग छिड़ गई। जिसके बाद TikTok की रेटिंग गिरकर 1.2 रह गई। लेकिन एक हफ्ते बाद TikTok की रेटिंग में फिर से सुधार देखा गया है और यह रेटिंग 4.4 हो गई है। आइए जानते हैं TikTok की रेटिंग में हुए अचानक सुधार की वजह।
Google का कमाल
TikTok की रेटिंग को फिर से 4.4 पर लेकर आने में सबसे बड़ा हाथ Google का रहा है। Google ने अपनी Play Store टीम की मदद से यह कमाल करके दिखाया है। Google Play Store से 80 लाख नेगेटिव रिव्यू को डिलीट कर दिया गया है। इन नेगेटिव रिव्यूज की वजह से TikTok को लोगों ने कम से कम रेटिंग देनी शुरू कर दी थीं जिसकी वजह से इसकी रेटिंग 4.8 से गिरकर 1.2 हो गई थी। लेकिन Google ने अपनी Play Store टीम की मदद से रेटिंग को फिर से 4.4 पर पहुंचा दिया है।
ऐप स्टोर पर कोई बदलाव नहीं
बता दें कि TikTok ने जहां गूगल प्ले स्टोर पर फिर से 4.4 की रेटिंग हासिल कर ली है, वहीं आईओएस के App Store पर इसकी रेटिंग में अभी तक अधिक सुधार नहीं देखा गया है। यहां TikTok की रेटिंग 3.5 से घटकर 3.4 हो गई थी और अभी तक इस रेटिंग में बदलाव नहीं आया है। हालांकि यह स्पष्ट कर दें कि TikTok के खिलाफ चल रही जंग में आईफोन यूजर्स का हिस्सा नहीं था।
TikTok को टक्कर देने आया Mitron ऐप
TikTok को टक्कर देने के लिए पिछले दिनों ही एक नए वीडियो शेयरिंग ऐप Mitron लॉन्च किया गया है। लॉन्च के कुछ ही समय में इस ऐप को यूजर्स के बीच काफी लोकप्रियता भी मिल रही है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह आने वाले समय में TikTok को कड़ी टक्कर दे सकता है।