एंड्रायड स्मार्टफोन की कम मेमोरी से हैं परेशान नहीं मिला कोई समाधान, ये App करेंगी कमाल
अगर आप अपने स्मार्टफोन की कम इंटरनल मेमोरी से परेशान रहते हैं, तो ये एप्स आपके काफी काम आ सकती हैं
नई दिल्ली। जब भी हम नया स्मार्टफोन खरीदने जाते हैं, तो अपने जरुरत के हिसाब से ज्यादा मेमोरी वाला फोन खरीदते हैं। हालांकि, कुछ दिन बाद स्टोरेज कम लगने लगती है। आपको बता दें कि भारतीय बाजार में 2 टेगाबाइट तक सपोर्ट करने वाले फोन भी मौजूद हैं। लेकिन स्टोरेज के लिए फोन बदलना संभव नहीं है। ऐसे में हम आपको कुछ एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर आप अपने फोन का डाटा सेव कर रख सकते हैं।
1- Google Drive:
यह काफी चर्चित एप है। इसके जरिए आप इंटरनेट पर अपनी सभी जरूरी चीजों को सेव कर सकते है। साथ ही बिना पेनड्राइव के इन्हें किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं। साथ ही डॉक्यूमेंट्स भी एडिट भी कर सकते हैं। इसमें आपको 16GB स्पेस फ्री मिलता है।
2- My Cloud:
यहां आपको फाइल्स सेव करने और शेयर करने का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही सभी क्लाउड सेवाओं के साथ एकीकृत (integrate) करने की सुविधा देता है, जिससे आप सारा कंटेट एक जगह पर सुरक्षित रख सकते हैं।
3- Dropbox:
ड्रॉपबॉक्स, सबसे प्रसिद्ध क्लाउड सेवा में से एक है। यहां आप अपनी निजी दस्तावेज, फोटोज और वीडियोज को सुरक्षित रख सकते हैं। इन फाइलों को मल्टीपल डिवाइसेस से एक्सेस किया जा सकता है।
4- Microsoft OneDrive:
माइक्रोसॉफ्ट की भी अपनी क्लाउड सर्विस है। इसका नाम माइक्रोसॉफ्ट वन ड्राइव है। वन ड्राइव पर सभी फाइल्स को एक जगह पर स्टोर किया जा सकता है। साथ ही किसी भी डिवाइस से उसे एक्सेस किया जा सकता है। इसमें फाइल्स को एडिट किया जा सकता है। इसका सबसे खास फीचर यह है कि अगर शेयर किए गए किसी डॉक्यूमेंट में बदलाव किया गया है, तो इसका नोटिफिकेशन आ जाता है।