PUBG Mobile Lite को मिला 0.14.0 अपडेट, फ्री WinnerPass सीजन अपग्रेड पाने का मौका
PUBG Mobile Lite बैटल रॉयल गेम का नया अपडेट ग्लोबली रिलीज कर दिया गया है। PUBG Mobile Lite 0.14.0 अपडेट में प्लेयर्स को नए रिवार्ड्स आउटफिट्स आदि मिलेगा।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। PUBG Mobile Lite बैटल रॉयल गेम का नया अपडेट ग्लोबली रिलीज कर दिया गया है। PUBG Mobile Lite 0.14.0 अपडेट में प्लेयर्स को नए रिवार्ड्स, आउटफिट्स आदि मिलेगा। कंपनी ने गेम के ग्राफिक्स में भी कुछ बदलाव किए हैं। इससे गेम को PUBG Mobile के एक्सपीरियंस के आस-पास पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
इस अपडेट में मुख्य होम स्क्रीन में भी कुछ बदलाव हुए हैं। अब इसमें नया बैकग्राउंड मिलता है। बैकग्राउंड में प्लेयर्स को पिकअप ट्रक दिखेगा, जो आमतौर पर Miramar और Sanhok में देखने को मिलता है। इससे यह हिंट मिलती है या अनुमान लगाया जा सकता है की PUBG Mobile Lite में जल्द ही Miramar या Sanhok आ सकता है। इसमें मेनू टैब को भी बेहतर किया गया है ताकि इसे पूरी तरह से PUBG Mobile जैसा बनाया जा सके। कंपनी ने यह भी घोषणा की है की 15 सितम्बर तक जो प्लेयर्स रोज 10 दिन तक गेम खेलेंगे, उन्हें फ्री WinnerPass सीजन अपग्रेड कार्ड मिलेगा।
PUBG Mobile Lite 0.14.0: इसके अलावा, गेम में नए विनर पास, नई आउटफिट्स, अपडेटेड सिस्टम सेटिंग्स, नई कस्टमाइजेशन गाइड, बेहतर UI, बेहतर बैटल मानकनए बॉम्बिंग जोंस जैसे बदलाव किए गए हैं। नए विनर पास में कुछ नए रिवॉर्ड भी मिलेंगे। इसे प्रति दिन आने वाले टास्क को पूरा कर के और रैंकिंग बढ़ा के जीता जा सकता है। Tencent Games ने यह घोषणा भी की है की PUBG Mobile Lite अब टर्की, भारत, अफ्रीका और मिडल ईस्ट के कुछ क्षेत्रों में उपलब्ध है।