विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपका स्मार्टफोन बन जाएगा आपका आधार कार्ड, ये स्टेप्स करें फॉलो

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 06 Mar 2019 10:06 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 05:38 PM (IST)

इसमें बायोमेट्रिक लॉकिंग व अनलॉकिंग सुविधा दी गई है। इससे आधार का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा

आपका स्मार्टफोन बन जाएगा आपका आधार कार्ड, ये स्टेप्स करें फॉलो
आपका स्मार्टफोन बन जाएगा आपका आधार कार्ड, ये स्टेप्स करें फॉलो

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। UIDAI ने आधार धारकों के लिए कई सुविधाएं पेश की हैं जिससे उनका आधार सुरक्षित रहे। उन्हीं में से एक mAadhaar है। यह स्मार्टफोन ऐप है। इसकी मदद से यूजर्स अपने आधार को अपने स्मार्टफोन में सुरक्षित रख सकते हैं। उन्हें इसकी फिजिकल कॉपी हमेशा साथ रखने की जरुरत नहीं है। अपने फोन में mAadhaar ऐप डाउनलोड कर इसका इस्तेमाल कहीं भी कभी भी किया जा सकता है। इसमें यूजर्स की आधार से संबंधित सभी जानकारी होती हैं। फिलहाल इसे एंड्रॉइड 5.0 ये इससे ऊपर के सॉफ्टवेयर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, जल्द ही इसे iOS प्लेटफॉर्म के लिए भी जारी किया जाएगा।

mAadhaar ऐप है पूरी तरह सुरक्षित:

इस ऐप में बायोमेट्रिक लॉकिंग व अनलॉकिंग सुविधा दी गई है। इससे आधार का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इस ऐप में यूजर्स TOTP यानी टाइम आधारित वन टाइम पासवर्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा यह ऐप यूजर्स को VID जनरेट करने या फेच करने की अनुमित भी प्रदान करती है। इसमें क्यूआर कोड स्कैन और इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मैनुअल एंट्री को जगह नहीं दी गई है।

इस तरह करें mAadhaar ऐप डाउनलोड:

  • इसके लिए यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। यहां से इसे डाउनलोड कर इंस्टॉल करें।
  • इसके बाद ऐप को ओपन करें। यहां आपको 4 अंकों का पासवर्ड बनाने के लिए कहा जाएगा। यह ऐप की सुरक्षा के लिए है।
  • इसके बाद आपको अपने आधार की जानकारी यहां दिए गए कॉलम में भरनी होगी जिससे आप अपने आधार तक पहुंच पाएंगे।
  • अपनी प्रोफाइल सेट करने के लिए टॉप-राइट कॉर्नर में दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • यहां ड्रॉप-डाउन मेन्यू में एड प्रोफाइल ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपको अपना आधार नंबर एंटर करना होगा। या फिर आप अपने आधार कार्ड पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन भी कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। यह ऐप OTP को अपने आप डिटेक्ट कर लेगी।
  • इसके बाद आपके आधार की पूरी जानकारी आपके फोन में मौजूद mAadhaar ऐप में आ जाएगी।

यह भी पढ़ें:

TikTok से PUBG तक भारतीय यूजर्स करते हैं इन 44 चीनी ऐप्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल

Facebook Messenger में जुड़ा डार्क मोड फीचर, जानें कैसे करें एक्टिवेट

Samsung Galaxy A40 और A60 भी जल्द होंगे लॉन्च, कीमत और फीचर्स हुए लीक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।