आपको सुपरहिट मॉडल बनाएगा यह एप
प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल लिंडसे लोहान ने एक नया एप लांच किया है। अभिनेत्री द्वारा खुद के नाम पर ‘लिंडसे लोहान, दी प्राइस ऑफ फेम’ नाम का एक एप लांच किया गया है जो एक गेम है।
नई दिल्ली। प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल लिंडसे लोहान ने एक नया एप लांच किया है। अभिनेत्री द्वारा खुद के नाम पर ‘लिंडसे लोहान, दी प्राइस ऑफ फेम’ नाम का एक एप लांच किया गया है जो एक गेम है।
यह गेम एंड्रायड और आइओएस दोनों डिवाइस को सपोर्ट करती है। लिंडसे द्वारा इस गेम की घोषणा उनके ऑनलाइन ब्लॉग और ट्विटर अकाउंट द्वारा की गई है।
लिंडसे द्वारा बनाए गए इस गेम में आप भी इस प्रसिद्ध मॉडल की तरह सुंदर और सफल बन सकते हैं। गेम के विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए आप एक सुपहरहिट मॉडल बन सकते हैं।
लिंडसे की दी प्राइस ऑफ फेम गेम एप को आप एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
पढ़ें: जियाओमी को वर्ष 2013 में 56 मिलियन डॉलर का मुनाफा