Move to Jagran APP

International Yoga Day 2019: ये मेडिटेशन ऐप्स आपको सिखाएंगे स्वस्थ रहने के गुर

International Yoga Day 2019 ये ऐप्स आपको योग सिखाने के साथ ही आपके डे टू डे एक्टिविटी को भी मॉनिटर कर सकेंगे। ये ऐप्स Apple डिवाइस के लिए हैं।

By Harshit HarshEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 01:09 PM (IST)
International Yoga Day 2019: ये मेडिटेशन ऐप्स आपको सिखाएंगे स्वस्थ रहने के गुर
International Yoga Day 2019: ये मेडिटेशन ऐप्स आपको सिखाएंगे स्वस्थ रहने के गुर

नई दिल्ली, हर्षित हर्ष। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को आयोजित किया जाता है। इस साल भी भारत समेत दुनियाभर में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मेडिटेशन सीख सकेंगे। मेडिटेशन और योग की मदद से आप अपने शरीर को स्वस्थ एवं तंदरुस्त रख सकेंगे। ये ऐप्स आपको योग सिखाने के साथ ही आपके डे टू डे एक्टिविटी को भी मॉनिटर कर सकेंगे। ये ऐप्स Apple डिवाइस के लिए हैं। आइए, जानते हैं इन ऐप्स के बारे में

loksabha election banner

Simple Habit - Meditation

इस ऐप की मदद से आप हर दिन 5 मिनट के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं। मेडिटेशन आपके स्ट्रेस को रिड्यूस करने में, अपने काम को फोकस करने में और साथ ही अच्छी नींद लेने में मदद करता है। इस ऐप में आपको दुनियाभर के बेस्ट मेडिटेशन टीचर्स और एक्सपर्ट्स गाइड करेंगे।

Calm

यह ऐप स्टोर पर मिलने वाला फ्री ऐप है और सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में शामिल है। इस ऐप को 2018 का बेस्ट ऐप का अवार्ड भी मिला है। इस ऐप की मदद से आप अपने शरीर को मेडिटेट कर सकेंगे जो आपको ब्रीदिंग, अच्छी नींद लेने आदि में मदद करता है। इस ऐप में आपको 3, 5, 10, 15, 20 और 25 मिनट्स के मेडिटेशन सेशन दिए गए हैं। आप अपने शेड्यूल के मुताबिक इस ऐप को सेट कर सकते हैं।

Oak

यह ऐप मेडिटेशन और ब्रीदिंग के लिए बेहतर ऐप माना जाता है। इस ऐप को भी आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें कुछ मेडिटेशन सेशन दिए गए हैं जिसकी मदद से आप अपने स्ट्रेस को दूर कर सकते हैं। साथ ही, यह ऐप आपको अच्छी नींद लेने में भी मदद करता है। यह ऐप Apple HealthKit को भी सपोर्ट करता है। इसमें आप एक मिनट में कितनी बार सांस लेते हैं यह भी ट्रैक कर सकते हैं जो कि आपके नेचुरल लाइफ बैलेंस को मैनटेन करने में मदद करता है।

Headspace - Guided Meditation

यह ऐप आपको मेडिटेशन के फंडामेंटल टेक्नीक को सिखाता है जिसमें स्लीप, फोकस और एक्सरसाइज शामिल हैं। इसमें आपको 2 से 3 मिनट के लिए मिनी मेडिटेशन के टिप्स दिए गए हैं जो क्विक मेंटल रिसेट के लिए जरूरी है। इसके अलावा SOS सेशन दिए गए हैं जो किसी भी तरह के दर्द, गुस्से और स्ट्रेस को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें बच्चों के लिए भी मेडिटेशन टिप्स दिए गए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.