विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये फ्री ऐप्स अंग्रेजी भाषा को बनाते हैं सरल, आसानी से करता है ट्रांसलेट

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 26 Dec 2018 09:09 AM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 11:19 AM (IST)

हम आज 5 ऐसे फ्री ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके इस काम को आसान कर देगा

ये फ्री ऐप्स अंग्रेजी भाषा को बनाते हैं सरल, आसानी से करता है ट्रांसलेट
ये फ्री ऐप्स अंग्रेजी भाषा को बनाते हैं सरल, आसानी से करता है ट्रांसलेट

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अगर आप को किसी भी अंग्रेजी में लिखे वाक्य को हिंदी में फटाफट ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो आपको हम आज 5 ऐसे फ्री ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके इस काम को आसान कर देंगे। पिछले कुछ साल में इंटरनेट पर हिंदी का दबदबा बढ़ता जा रहा है। भारत में लोग सोशल मीडिया पर भी हिंदी का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले साल आई एक सर्वे के मुताबिक भारत में 88 फीसद लोग अंग्रेजी के बजाय क्षेत्रीय भाषा के विज्ञापनों पर क्लिक करते हैं। इसके अलवा करीब 39 फीसद यूजर्स इंटरनेट पर हिंदी भाषा में सर्च करते हैं।

Google Translate

हिंदी या किसी भी भाषा के अनुवाद के लिए सबसे पहला नाम गूगल ट्रांसलेट का ही आता है। हाल ही में इस ऐप में ऑफलाइन फीचर को भी जोड़ दिया गया है। यहां से यूजर्स लगभग 130 भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन 59 भाषाओं का अनुवाद किया जा सकता है। किसी भी भाषा का हिंदी में अनुवाद करने के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

Translate: text & voice translator

इसकी मदद से यूजर्स 100 भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं। यही नहीं, अगर आपके फोन में किसी दूसरी ऐप में कोई टेक्स्ट है तो उसे भी यहां से अनुवाद किया जा सकता है। अगर आप किसी ऐसी जगह हैं जहां की भाषा आपको नहीं आती तो आप इस ऐप की मदद ले सकते हैं। इसमें आप बोलकर भी अनुवाद कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

Hindi English Translator:

यह ऐप अंग्रेजी से हिन्दी और हिन्दी से अंग्रेजी अनुवाद करने में मदद करती है। इसमें कई भाषाओं के विकल्प मौजूद हैं। यह भी दूसरी ऐप्स की तरह हिंदी लिखने व बोलने में आपकी मदद करती है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

English to Hindi Translator:

इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि इसे ऑफलाइन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप में हिंदी की-बोर्ड दिया गया है। साथ ही इसमें शब्दकोश में भी उपलब्ध है। इसे भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

English Hindi Dictionary:

यह भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें डिक्शनरी के अलावा अनुवाद करने का फीचर भी दिया गया है। यह ऐप ऑफलाइन भी काम करती है। यही नहीं, इसमें हिन्दी-अंग्रेजी सीखने के लिए गेम भी दिए गए हैं।

यह भी पढें:

Huawei Holiday Sale: स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 15000 रुपये तक का डिस्काउंट

Flipkart Carnival Sale 2018: इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर मिल रहा है 70 फीसद तक का डिस्काउंट

सरकार ने इन वेबसाइट्स के खिलाफ जारी की Warning