गूगल ने प्ले स्टोर से इस भारत विरोधी ऐप को किया रिमूव
भारत सरकार ने Sikhs for Justice ग्रुप को प्रतिबंधित किया हुआ है। यह ग्रुप इस ऐप के जरिए पंजाब के युवाओं को भड़का रहा था
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google ने अपने Play Store पर मौजूद एंटी-इंडिया ऐप 2020 Sikh Referendum को हटा दिया है। पंजाब सरकार ने इस ऐप को हटाने की मांग की थी। इस ऐप को लेकर आरोप लगाया गया था कि इस पर भारत विरोधी गतिविधियां की जा रही हैं। भारत सरकार ने Sikhs for Justice ग्रुप को प्रतिबंधित किया हुआ है। यह ग्रुप इस ऐप के जरिए पंजाब के युवाओं को भड़का रहा था। इस ऐप पर यह भी आरोप लगाया गया था कि यह पाकिस्तान की इंटेलिजेंस सर्विस इस कैंपेन का हिस्सा है।
पंजाब सरकार ने की थी ऐप रिमूव करने की मांग: पंजाब के CM ने Google और केंद्र सरकार से इस ऐप को हटाने की बात कही थी। इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी ऐक्ट के सेक्शन 79(3)B के तहत Google को इसका नोटिस भेजा गया था। इस नोटिस में मांग की गई थी कि Google ICETECH की तरफ से इस ऐप को हटाया जाए।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह ऐप प्ले स्टोर से हटा दी गई है। इसके अलावा जिन स्मार्टफोन्स में इस ऐप को डाउनलोड किया गया है वो यूजर्स इसे डिलीट कर सकते हैं।
कुछ ही दिन पहले रिसर्च फर्म ट्रेंड माइक्रो ने कुछ ऐसी ऐप्स ढूंढी थीं जो कैमरा और गेम्स से संबंधित थीं। ये सभी ऐप्स एडवेयर से प्रभावित हैं और यूजर्स के फोन के लिए नुकसानदेह भी थीं। ये ऐप्स खुद को आइकन्स के तौर पर खुद को छिपाती हैं। साथ ही डिवाइस पर फुल स्क्रीन विज्ञापन भी दिखाती हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, इन ऐप्स को Google Play Store से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि इन ऐप्स के डाउनलोड 3 मिलियन हैं। अगर आपने भी इन 47 ऐप्स में कोई ऐप अपने फोन में डाउनलोड की है तो जल्द ही इन्हें डिलीट कर दें। इन 47 ऐप्स के बारे में जानने के लिए क्लिक करें यहां