15 साल का हुआ Google Maps, कंपनी ने गिफ्ट के तौर पर दिया नया लुक
वर्ष 2005 में Google Earth के तौर पर इसे लॉन्च किया गया था और आज के समय में इस सर्विस को लगभग हर एंड्रॉइड यूजर इस्तेमाल करता है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन में Google Maps का इस्तेमाल आज कौन नहीं करता है। इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो यूजर्स की रोजाना की लाइफ में भी काफी मददगार साबित होते हैं। Google की इस सर्विस को आज 15 वर्ष पूरे हो चुके हैं। यानी आज Google Maps का जन्मदिन है। वर्ष 2005 में Google Earth के तौर पर इसे लॉन्च किया गया था और आज के समय में इस सर्विस को लगभग हर एंड्रॉइड यूजर इस्तेमाल करता है।
Google Maps का नया लोगो हुआ लॉन्च: इस सर्विस के 15 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कंपनी ने इसका नया लोगो पेश किया है। इसके साथ ही मैप्स के लिए कुछ नए फीचर्स भी रोलआउट किए हैं। Google Maps के पुराने आइकन में जहां मैप बना हुआ था और एक लोकेशन पिन बना नजर आ रहा था। वहीं, नए लोगो की बात करें तो इसमें मिनिमल डिजाइन व्हाइट बैकग्राउंड और राउंड एजेस दिए गए हैं। इस लोगो को काफी कलरफुल बनाया गया है।
Happy 15th Birthday @GoogleMaps! Reflecting today on some of the ways it’s been helpful to me, from getting around more easily to finding a good veggie burrito wherever I am:) Thanks to the support of our users, Maps keeps getting more helpful every day.https://t.co/Q4ky0pEpC3" rel="nofollow — Sundar Pichai (@sundarpichai) February 6, 2020
सीईओ पिचाई ने दी बधाई: कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने एक ब्लॉग लिखते हुए Google Maps को बधाई दी है। इस ब्लॉग में इन्होंने लिखा है कि इस सर्विस से किस तरह लोगों की लाइफ को आसान बनाया गया है। साथ ही यह भी लिखा है कि कैसे मैप्स की मदद से फूड डिलीवरी वाले आप तक आपका पसंदीदा फूड आइटम पहुंचाते हैं। पिचाई ने ट्वीट कर लिखा, “15वां जन्मदिन मुबारक हो गूगल मैप्स। आज मैं मैप्स पर ऐसी कुछ जगहें दिखा रहा हूं, जो मेरे लिए मददगार रहीं और हर जगह मैं अपने पसंदीदा वेज बरीतो (खास डिश) खोज पाया।”
Google Maps में जुड़े ये फीचर्स: नई आइकन के साथ 5 टैब भी ऐप में जोड़े गए हैं। इसमें एक्सप्लोर, कम्यूट, सेव्ड, कॉन्ट्रिब्यूट और अपडेट्स मोड शामिल हैं। एक्सप्लोर टैब का इस्तेमाल कर यूजर्स किसी भी लोकेशन की आस-पास की जगहों को सर्च कर सकते हैं। कम्यूट टैब की मदद से कहीं भी जाने का रास्ता ढूंढा जा सकता है। यह आपको छोटा रास्ता दिखाएगा। सेव्ड विकल्प में एक बार अगर आप अपने घर और ऑफिस का एड्रेस डालेंगे तो यह मैप पर सेव कर लेगा। अपडेट्स टैब में यूजर्स को आसपास के खास स्पॉट्स दिखाए जाएंगे। वहीं, कॉन्ट्रिब्यूट में आप कहीं की भी फोटो या वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इससे लोग समझ पाएंगे कि जहां वो जा रहे हैं वो कैसी जगह है।