विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल हैंगआउट्स में आ रहा है बदलाव, जानिये क्या

By vivek pandeyEdited By:
Published: Fri, 31 Oct 2014 07:17 PM (IST)Updated: Tue, 04 Nov 2014 11:58 AM (IST)

हैंगआउट्स से की गई अंतरराष्ट्रीय वॉइस कॉल का पहला मिनट मुफ्त होगा, यानि कि बिलकुल शुल्क फ्री।

News Article Hero Image

गूगल के खुद के जी-मेल पर उपलब्ध होने वाले चैट ऑप्शन ‘हैंगआउट्स’ में एक नया परिवर्तन होने वाला है। सूचना के अनुसार हैंगआउट्स से की गई अंतरराष्ट्रीय वॉइस कॉल का पहला मिनट मुफ्त होगा, यानि कि बिलकुल शुल्क फ्री।

यह बदलाव विश्व भर में 25 देशों में किया जा रहा है जिसमें भारत भी शामिल है। इससे पहले यह खबर आई थी कि शायद गूगल अपनी गूगल वॉइस कॉल की सुविधा को हमेशा के लिए बंद कर देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

गूगल हैंगआउट्स एक ऐसी सुविधा है जो आपके डेस्क्टॉप, मोबाइल व टैबलेट पर मैसेज, वीडियो कॉल व इंटरनेट की सुविधा के साथ-साथ वॉइस कॉल करने की सुविधा भी देती है।

गूगल का कहना है कि आपको इस सुविधा पर आपके पहले वॉइस कॉल मिनट को मुफ्त बनाने के लिए गूगल से कॉलिंग क्रेडिट भी लेना होगा। गूगल की इस एप को आप एंड्रायड, आईओएस व आपके डेस्कटॉप पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।