विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Good News: WhatsApp यूजर्स अब एक साथ 8 मेंबर्स से कर सकेंगे ग्रुप कॉलिंग

By Renu YadavEdited By:
Published: Wed, 29 Apr 2020 09:50 AM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2020 09:55 AM (IST)

WhatsApp ने अपने एंड्राइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए ग्रुप कॉलिंग को लिमिट को डबल कर दिया है। इस फीचर का लाभ उठाने के लिए आपके फोन में लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है

Good News: WhatsApp यूजर्स अब एक साथ 8 मेंबर्स से कर सकेंगे ग्रुप कॉलिंग
Good News: WhatsApp यूजर्स अब एक साथ 8 मेंबर्स से कर सकेंगे ग्रुप कॉलिंग

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए आए दिन नए फीचर्स पेश करता रहता है। पिछले दिनों कंपनी ने जानकारी दी थी कि जल्द ही यूजर्स के लिए ग्रुप कॉलिंग में बेहद ही रोचक और उपयोगी फीचर ऐड होने वाला है। कंपनी ने खुलासा किया था कि वह WhatsApp पर ग्रुप कॉलिंग की लिमिट को डबल करने वाली है। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर को उपलब्ध करा दिया है। इसका उपयोग एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर किया जा सकता है। अब WhatsApp पर ग्रुप कॉलिंग लिमिट 4 की बजाय 8 हो गई है। यानि अब आप एक साथ 8 लोगों से ग्रुप कॉलिंग कर सकते हैं। 

यह जानकारी WhatsApp ने अपने ब्लॉग पर शेयर की है। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि WhatsApp पर अब 8 मेंबर्स एक साथ ग्रुप कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। यह फीचर एंड्राइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि अगर आप इस फीचर का लाभ उठाना चाहते हैं तो उसके लिए आपके फोन में WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन होना अनिवार्य है। 

WhatsApp का कहना है पिछले महीने लोगों ने WhatsApp कॉल पर औसत 15 बिलियन मिनट खर्च किए हैं जो कि पहले की तुलना में काफी ज्यादा है। WhatsApp कॉल का इस्तेमाल कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में काफी बढ़ गया है। कॉल्स के अलावा मैसेजेज का भी काफी उपयोग किया जा रहा है। WhatsApp कॉल पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं। कंपनी का कहना है कि हमने ग्रुप कॉलिंग को इस तरह तैयार किया है कि यूजर्स स्लो नेटवर्क पर भी इसका लाभ उठा सकते हैं। 

इसके अलावा पिछले दिनों ही वीडियो कॉल के प्रति बढ़ती प्रतिक्रियाओं को देखते हुए Facebook ने भी Messenger Rooms फीचर को लॉन्च किया था। Facebook Messenger Rooms में यूजर्स एक समय एक साथ 50 लोगों के साथ ग्रुप कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। ये फीचर ऑफिस का काम घर से कर रहे लोगों के अलावा उन छात्रों के लिए भी काफी उपयोगी है जो कि आज कल ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।