विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आप भी इस्तेमाल कर रहे हैं ये एंड्रॉइड ऐप तो तुरंत कर दें डिलीट, चोरी हो रहा है आपका डाटा

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 05 Mar 2020 09:22 AM (IST)

Clean Master ऐप अब भी अपने नए व पुराने यूजर्स के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ऐसा दावा एक नई रिपोर्ट में किया गया है। फोटो साभार Clean Master

क्या आप भी इस्तेमाल कर रहे हैं ये एंड्रॉइड ऐप तो तुरंत कर दें डिलीट, चोरी हो रहा है आपका डाटा
क्या आप भी इस्तेमाल कर रहे हैं ये एंड्रॉइड ऐप तो तुरंत कर दें डिलीट, चोरी हो रहा है आपका डाटा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google Play Store पर कई ऐसी ऐप्स को पिछले कुछ वर्षों में हटाया गया है जो या तो यूजर्स की जासूसी करती थीं या फिर उनमें मालवेयर इंस्टॉल होता था। ऐसी ही एक ऐप Clean Master को करीब दो वर्ष पहले Google Play Store से हटा दिया गया था। लेकिन एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह ऐप अब भी अपने नए व पुराने यूजर्स के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। दरअसल, आज भी कई यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन में कर रहे हैं।

Forbes की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Clean Master ऐप यूजर्स का डाटा चुराती है। यह यूजर का हर तरह का प्राइवेट वेब डाटा चुराने का काम करती है। इससे पहले जब ऐप को हटाया गया था तब कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिसमें ऐप पर आरोप लगाया गया था कि यह फ्रॉड स्कीम्स में शामिल है। हालांकि, Google ने यह कभी भी साफ नहीं किया था कि इस ऐप को हटाया क्यों जा रहा है।

आपको बता दें कि Clean Master ऐप चीन की इंटरनेट कंपनी Cheetah Mobile द्वारा डेवलप की गई थी। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चस का कहना है कि इस कंपनी के दूसरे प्रोडक्ट जैसे CM Browser, CM Launcher और Security Master भी यूजर्स का डाटा चुराते हैं। Clean Master की बात करें तो यह ऐप यूजर्स की ब्राउजिंग हिस्ट्री, सर्च इंजन क्वैरी, वाई-फाई एक्सेस प्वाइंट्स जैसे डाटा को चुराते हैं। VPN Pro पर भी एक पोस्ट किया गया है जिसमें बताया गया है कि यह ऐप यूजर्स की प्राइवेट जानकारी चुराती है। ऐसे में अगर आप इस ऐप को अभी भी अपने फोन में इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे तुरंत डिलीट कर दें।

हालांकि, Cheetah Mobile ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा था कि वो डाटा को किसी गलत काम के लिए इकट्ठा नहीं करते हैं। इंटरनेट ब्राउजिंग को मॉनिटर करने के पीछे यह कारण है कि कहीं कोई यूजर किसी खतरनाक साइट पर तो नहीं जा रहा है। वहीं, वाई-फाई नेटवर्स एक्सेस करने को लेकर भी कंपनी ने अपनी सफाई पेश की थी। कंपनी का कहना था कि यूजर्स को फेक वाई-फाई नेटवर्क से दूर रखने के लिए ही इसे कंपनी द्वारा एक्सेस किया जाता है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।