Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने आप को रखना हैं फिट, तो इन फिटनेस मोबाइल ऐप का करें इस्तेमाल

    By Ajay VermaEdited By:
    Updated: Mon, 03 May 2021 07:05 AM (IST)

    कोरोना संक्रमण के कारण ज्यादातर लोग अपने घर से काम कर रहे हैं। यही वजह है कि लोगों का शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ रहा है। लेकिन एक्सरसाइज करके इस तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हम आपको यहां फिटनेस ऐप के बारे में बताएंगे।

    Hero Image
    बेस्ट फिटनेस मोबाइल ऐप की फोटो दैनिक जागरण की है

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। कोरोना संक्रमण के कारण ज्यादातर लोग अपने घर से काम कर रहे हैं। यही वजह है कि लोगों का शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ रहा है। लेकिन एक्सरसाइज करके इस तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आज हम आपको यहां कुछ चुनिंदा शानदार फिटनेस मोबाइल ऐप के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप घर पर रहकर व्यायाम कर सकेंगे। आइए जानते हैं इन फिटनेस मोबाइल ऐप के बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Workout for Men at Home

    इस मोबाइल ऐप को खासतौर पर घर पर व्यायाम करने के लिए तैयार किया गया है। इस ऐप में आपको शरीर के हर एक अंग के लिए एक्सरसाइज का चार्ट मिलेगा। स्पेशल फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें किसी एक्सरसाइज प्लान के लिए चार्ज नहीं देना होगा। साथ ही इसमें आप अपने हिसाब से लेवल चुनकर व्यायाम कर सकते हैं। वहीं, इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 4.4 की रेटिंग मिली है और इसका साइज 28MB है।

    Home Workout

    होम वर्कआउट मोबाइल ऐप डेली वर्कआउट प्लान ऑफर करता है। इसमें आप अपने हिसाब से प्लान तैयार कर सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो यह ऐप आपकी फिटनेस ट्रैक करता है। इसमें विस्तृत वीडियो और एनीमेशन गाइड की सुविधा दी गई है। इसके अलावा आपको इस ऐप में फैट बर्निंग और एचआईआईटी वर्कआउट प्लान मिलेगा। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 4.9 की रेटिंग मिली है। 

    30 Day Fitness Challenge

    30 डे फिटनेस चैलेंज ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 4.8 की रेटिंग मिली है। इसका साइज 20MB है। इस ऐप में आपको वीडियो गाइड का सुविधा मिलेगी। साथ ही इसमें 30 डे फुल बॉडी चैलेंज जैसे मोड दिए गए हैं। आप अपने फिटनेस रिकॉर्ड को सोशल मीडिया पर साझा भी कर सकते हैं।

    Fastic Fasting App

    इस मोबाइल ऐप की सहायता से यूजर अपना वजन घटाने का लक्ष्य सेट कर सकते हैं। फिर उन्हें व्यायाम के कई तरीके सुझाए जाते हैं। वहीं, यूजर अच्छी हेल्थ, डिटॉक्स, लंबी उम्र, ज्यादा ऊर्जा के विकल्प भी चुन सकते हैं।