Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Play Store पर इन 5 गेमिंग एप्स ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लाखों यूजर्स ने किया पसंद

    By Shridhar MishraEdited By:
    Updated: Sun, 29 Jul 2018 08:00 PM (IST)

    इन 5 गेमिंग एप्स को गूगल प्ले स्टोर पर लाखों से लेकर करोड़ों यूजर्स ने पसंद किया है।

    Google Play Store पर इन 5 गेमिंग एप्स ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लाखों यूजर्स ने किया पसंद

    नई दिल्ली(टेक डेस्क)। हम आपके लिए 5 ऐसे गेमिंग एप्स लेकर आएं हैं जिन्हें गूगल प्ले स्टोर पर लाखों से लेकर करोड़ों यूजर्स ने पसंद किया है। इन एप्स में कई फीचर्स हैं जो आपको पसंद आ सकते हैं। तो जानते हैं इन एप्स के नाम, फीचर्स और कीमत के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Subway Surfers

    एप को 100 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.5 स्टार मिला है। इसे 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 76 एमबी है। एप का कॉन्सेप्ट Temple Run की तरह ही है।

    Temple Run 2

    एप को 50 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.3 स्टार मिला है। इसे 80 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 62 एमबी है। यह एक स्कोरिंग गेम है। एप के ग्राफिक्स काफी शानदार है। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर पर यूजर्स ने काफी पसंद किया।

    Ludo King

    एप को 10 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार मिला है जिसे 17 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 28 एमबी है। इस एप में आप लूडो और सांप सीढ़ी दोनों ही खेल सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन इस गेम को अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं।

    Bus Racing- Hill Climb

    एप को 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.1 स्टार मिला है। इसे 6 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज 48 एमबी है। यह एक रेसिंग गेम हैं जहां आपको बस राइड करना होगा। रेस के दौरान आपको अपनी बस कंट्रोल करनी होगी। गेम काफी आसान और मजेदार है।

    Tic Tac Toe Glow

    एप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। एप को प्ले स्टोर पर 4.2 स्टार मिला है। इसे 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप की साइज डिवाइस। इस एप में आपको पजल सॉल्व करने होंगे। इस गेम को आप अपने दोस्तों के साथ भी खेल सकते हैं। इसमें 3 स्टेज हैं जिन्हें आपको पार करना होगा।

    यह भी पढ़ें:

    Google Maps पर इस ट्रिक की मदद से बचाएं अपनी गाड़ी का पेट्रोल और समय

    अपने दोस्तों के साथ खेलें ये 4 गेम्स, फोन पर ही मिलेगा रियल गेमिंग एक्सपीरियंस

    6000 रुपये से कम कीमत में ये 4 स्मार्टफोन इस महीने हुए लॉन्च