Redmi Note 8: इस बजट किंग स्मार्टफोन में हैं क्या खासियतें
Redmi Note 8 को Amazon Great Indian Sale में डील्स के साथ खरीदने का मौका
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन Redmi Note 8 को भारत में बजट कीमत में लॉन्च किया था। फोन में मौजदू स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 4000mAh बैटरी, क्वैड रियर कैमरा सेटअप इसकी कुछ खासियतों में से एक है। अगर आप Xiaomi Redmi Note 8 को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस पोस्ट में हम आपको यही बताने का प्रयास करेंगे की क्यों यह फोन खरीदने के लिए बेहतर विकल्प है।
डिजाइन और डिस्प्ले: Redmi Note 8 को कंपनी ऑरा फ्लूइड डिजाइन ग्लास बिल्ड के साथ लेकर आई थी। मूनलाइट वाइट कलर के साथ आने वाले इस फोन का फ्रेम प्लास्टिक से बना है। यह 6.3 इंच FHD प्लस डिस्प्ले और 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है। इसके डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन की ओवरऑल बिल्ड क्वालिटी अच्छी है।
परफॉरमेंस: Redmi Note 8 में ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 11nm मोबाइल प्लेटफार्म और Adreno 610 GPU दिया गया है। इसमें 4/6GB रैम और 64/128GB स्टोरेज विकल्प मौजदू है। आम इस्तेमाल की बात की जाए, तो ज्यादा हैवी गेम्स खेलने पर यह फोन हीट जरूर होता है, लेकिन फोन की ओवरऑल परफॉरमेंस सही है।
कैमरा: Redmi Note 8 में 48MP रियर कैमरा के साथ ड्यूल LED फ्लैश मौजूद है। इसमें 8MP 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP कैमरा दिया गया है। सेल्फीज के लिए इस फोन में 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें वाइड-एंगल और मैक्रो-लेंस के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मौजूद है।
बैटरी लाइफ: Redmi Note 8 में 4000mAh की बड़ी बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Xiaomi ने इसके साथ फास्ट चार्जर दिया है, जो फोन को 2 घंटे में फुल चार्ज करता है। Redmi Note 8 एक दिन का बैटरी बैकअप प्रदान करता है।
Amazon Great Indian Sale में Redmi Note 8 को मात्र Rs 9999 में खरीदा जा सकता है। इसका मार्केट प्राइस Rs 12999 है। यूजर्स के बीच यह फोन काफी पॉपुलर है और यूजर्स ने इसे 4.5 स्टार रेटिंग दी है। इसी के साथ Amazon पर यह नंबर 1 बेस्ट सेलर की लिस्ट में शामिल है। इस डील के तहत आप Rs 3000 की बचत कर सकते हैं। इसके साथ एक्सचेंज ऑफर, EMI ऑफर और अन्य ऑफर्स भी उपलब्ध है।
जागरण न्यू मीडिया इस पेज में मौजूद लिंक्स से हुई सेल्स का कुछ हिस्सा ले सकता है। पोस्ट में मौजूद प्रोडक्ट्स की कीमत सटीक है और पोस्ट लिखते समय सभी प्रोडक्ट्स स्टॉक में मौजूद थे।