Move to Jagran APP

अपने टीवी को Amazon Fire TV स्टिक के साथ बनाएं थिएटर, पढ़ें क्या है Benefits

अगर आप Amazon Fire TV स्टिक अपने टीवी में लगाएंगे तो आप प्राइम वीडियो हॉटस्टार नेटफ्लिक्स जी5 सोनी लिव समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट को एक्सेस कर पाएंगे

By Shilpa Srivastava Edited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 02:01 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 02:01 PM (IST)
अपने टीवी को Amazon Fire TV स्टिक के साथ बनाएं थिएटर, पढ़ें क्या है Benefits

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Amazon Fire TV Stick के बारे में तो आपने सुना ही होगा। ये ऐसी स्टीक है जिसे अगर आप अपने टीवी में लगाएंगे तो आप प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, जी5, सोनी लिव समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स के कंटेंट को एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए आपको वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत होगी। हालांकि, इन प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी आपके पास होना जरूरी है। इसे Amazon से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है।

loksabha election banner

Fire TV Stick की कीमत: इसकी कीमत 3,999 रुपये है। इसे EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इसके लिए आप 188 रुपये की शुरुआती EMI पर ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। Amazon Fire TV Stick खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Fire TV Stick की खासियत: इसे ऑल-न्यू एलेक्सा वॉयस रिमोट के साथ आता है। इसे सेटअप करना बेहद आसान है। यह प्री-रजिस्टर्ड अमेजन अकाउंट के साथ आएगा। इसे आपक बस अपने HDTV में प्लग-इन करना होगा। एलेक्सा वॉयस रिमोट के जरिए आप कंटेंट को प्ले और कंट्रोल कर पाएंगे। यहां आपको प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, जी5, सोनी लिव समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर आप अपने मनपसंदीदा शोज या मूवीज देख पाएंगे। हालांकि, इनके आपको सब्सक्रिप्शन लेने होंगे। Fire TV पर ऑफिशियल YouTube ऐप मौजूद है। आपको केवल Alexa बोलना है और उसे Alexa ओपन करने की कमांड देनी है। इसके बाद आप YouTube पर वीडियोज देख पाएंगे। इसके अलावा कई ऐप्स भी इसमें दी गई हैं। Alexa के साथ आप लाइव कैमरा फीड्स, क्रिकेट स्कोर चेक करना, खाना ऑर्डर करना जैसे काम भी कर सकते हैं।

यहां से खरीदें Amazon Fire TV Stick

Fire TV Stick के फीचर्स: यह ब्लूटूथ और इंफ्रारेड जैसी तकनीकों से लैस है। इसमें क्वाड-कोर ARM 1.3 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, माली450 एमपी4 जीपीयू दिया गया है। इसमें 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है। इसमें ब्लूटूथ 4.1 मौजूद है। यह वॉयस सपोर्ट के साथ आता है। डिजिटल कंटेंट के लिए फ्री क्लाउड स्टोरेज भी दी गई है। वहीं, HDMI आउटपुट, माइक्रो यूएसबी जैसे पोर्ट्स मौजूद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.