विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर के मुख्य द्वार की नेम प्लेट बदल सकती है आपका भाग्य, बस ध्यान रखें वास्तु शास्त्र के ये नियम

Published: Tue, 07 Jul 2026 12:43 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर लगी नेम प्लेट का सही होना घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ...और पढ़ें

कैसी होनी चाहिए नेम प्लेट? (AI-Generated Image)

कैसी होनी चाहिए नेम प्लेट? (AI-Generated Image)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े नियम के बारे में बताया है, जिनका पालन करने से घर में मां लक्ष्मी और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है, लेकिन वास्तु की बातों का ध्यान न रखने से घर के सदस्यों को जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसा कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। इसलिए मुख्य द्वार पर लगी नेम प्लेट को सही तरीके से लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बाहर लगी नेम प्लेट को लगाते समय वास्तु के नियम का पालन करने से घर में शांति और बरकत बनी रहती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि नेम प्लेट से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में।

नेम प्लेट की सही दिशा और स्थान

  • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के बाहर नेम प्लेट को मुख्य द्वार के दाईं तरफ लगाना शुभ माना जाता है।
  • इसके अलावा ध्यान रखें कि नेम प्लेट को घर के मुख्य दरवाजे के ऊपरी हिस्से में लगाना चाहिए।
  • नेम प्लेट पर लिखे हुए अक्षर की बनावट सही होनी चाहिए, जिससे दूर से नेम प्लेट को आसानी से पढ़ा जा सके।

vastu tips for name plate (1)

  • नेम प्लेट को टेड़ा या टूटी हुई भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नेम प्लेट में इस तरह की गलती को करने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है, जिसका प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। इसलिए कहा जाता है कि घर के बाहर नेम प्लेट को लगाने से पहले वास्तु शास्त्र में बताए गए नियम के बारे में जान लें।

नेम प्लेट के वास्तु नियम

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, नेम प्लेट का आकार आयताकार या फिर वर्गाकार शुभ माना जाता है। त्रिकोण या फिर अन्य तरह की नेम प्लेट को लगाने से बचना चाहिए। नेम प्लेट का रंग सफेद, पीला या केसरिया होना चाहिए। काले रंग की नेम प्लेट को भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए।
  • नेम प्लेट पर मिट्टी न जमने दें। समय-समय पर नेम प्लेट को साफ करें।
  • इसके अलावा नेम प्लेट पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी का चित्र या स्वास्तिक बनवा सकते हैं।
  • तांबा, स्टील या पीतल की नेम प्लेट को शुभ माना जाता है।
  • नेम प्लेट पर हमेशा रोशनी होनी चाहिए। इसके लिए आप नेम प्लेट पर एक बल्ब भी लगाएं।

यह भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार पर शाम को भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, सुख-शांति में आ सकती है बाधा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।