विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सास-बहू के रोज-रोज के झगड़ों से हैं परेशान? घर में आज ही करें ये बदलाव, लौट आएगी सुख-शांति

Published: Sat, 04 Jul 2026 01:50 PM (IST)

सास-बहू के रिश्तों में तनाव और घर की अशांति का कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ...और पढ़ें

सास-बहू में क्लेश? जरूर करें ये काम (AI-Generated Image)

सास-बहू में क्लेश? जरूर करें ये काम (AI-Generated Image)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में सास-बहू के रिश्ते में छोटी-मोटी नोकझोंक होना एक आम बात है, लेकिन जब ये नोकझोंक अधिक बढ़ जाती है, तो सास-बहू को तनाव की समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही सास-बहू की नोकझोंक का प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की वजह घर का वास्तु दोष (Vastu Dosh) भी हो सकता है?

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा होने से परिवार के सदस्यों के रिश्तों के बीच खटास आने लगती है, तो ऐसी स्थिति में वास्तु दोष को दूर करने के लिए कुछ बदलाव करना अधिक जरूरी होता है। ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि घर में सुख-शांति के लिए कौन से बदलाव करने चाहिए, जिससे वास्तु दोष की समस्या दूर होगी।

vastu tips  - 2026-07-04T115102.416

(AI-Generated Image)  

जरूर करें ये काम 

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में कैबिनेट काले रंग का नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कैबिनेट काला रंग का होने से महिलाओं को जीवन में मानसिक तनाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सास-बहु के रिश्ते में खटास देखने को मिलती है।
  • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के घर में किचन मध्य भाग में होता है। उन घरों के सदस्यों के रिश्ते में अनबन बनी रहती है। इसलिए कहा जाता है कि किचन घर के बीच में नहीं होनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा में किचन होने से सास-बहू के बीच विवाद की समस्या हो सकती है। इसलिए किचन के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है।
  • सास और बहू के रिश्ते में मधुरता लाने के लिए बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद चौकी पर भगवान गणेश की मूर्ति को विराजमान करें। इसके बाद प्रभु की पूजा-अर्चना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को सच्चे मन से करने से सास-बहू के बीच रिश्ते मधुर होते हैं। साथ ही विवाद की समस्या दूर होती है।
  • घर के अंदर भूलकर भी कांटेदार पौधे न लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कांटेदार पौधे होने से रिश्तों में कड़वाहट आती है। इसलिए घर में तुलसी या मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। इन पौधों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स: बच्चों के स्टडी रूम में ये 5 चीजें रखने से पढ़ाई में बढ़ सकता है मन

यह भी पढ़ें- कंगाली को न्योता देती हैं आपकी ये 5 आदतें, आज ही बदल लें वरना बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।