विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips: रामा या श्यामा तुलसी में से कौन सा पौधा घर में लगाना है शुभ, साथ ही जानें किस दिन लगाएं

By Shivani SinghEdited By:
Published: Tue, 21 Jun 2022 11:28 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2022 04:18 PM (IST)

Vastu Tips For Tulsi वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को लेकर कई नियम बताए गए हैं। ऐसे ही वास्तु ...और पढ़ें

Vastu Tips For Tulsi: : रामा या श्यामा तुलसी में से कौन सा पौधा घर में लगाना है शुभ
Vastu Tips For Tulsi: : रामा या श्यामा तुलसी में से कौन सा पौधा घर में लगाना है शुभ

नई दिल्ली, Vastu Tips For Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व है। तुलसी को पूजनीय माने जाने के साथ भगवान विष्णु की प्रिय मानी जाती है। वहीं वास्तु के हिसाब से तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ सुख-समृद्धि और शांति लाता है। मान्यता है कि तुलसी में भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का वास है। इसी कारण इसे घर के आंगन में लगाने से वातावरण शुद्ध हो जाता है। आपके सुना होगा कि तुलसी दो तरह की होती है। पहली रामा तुलसी और दूसरी श्यामा तुलसी। जानिए वास्तु के हिसाब से कौन सी तुलसी घर लगाना माना जाता है सबसे शुभ।

घर के लिए कौन सी तुलसी लगाना शुभ - रामा या श्यामा तुलसी

वास्तु के अनुसार, रामा और श्यामा दोनों की तुलसी का अपना-अपना महत्व है। आप इन दोनों में से किसी एक को ही घर में रखें।

वास्तु के मुताबिक, हरी पत्तियों वाली तुलसी को रामा तुलसी कहा जाता है। इसे श्री तुलसी, भाग्यशाली तुलसी या उज्ज्वल तुलसी भी कहा जाता है। इस तुलसी की खासियत ये हैं कि इसकी पत्तियों को खाने से अन्य तुलसी की तुलना में मीठा होगा। इस तुलसी का इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। इसके साथ ही इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

वहीं गहरे हरे या बैंगनी रंग के पत्तियों और बैंगनी तने वाली तुलसी को 'श्यामा-तुलसी कहा जाता है। इसे गहरी तुलसी या कृष्ण-तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि ये तुलसी भगवान कृष्ण से समर्पित है। क्योंकि इसका बैंगनी रंग भगवान कृष्ण के गहरे रंग के समान है। यह तुलसी आयुर्वेद में अच्छा माना जाता है।

किस दिन तुलसी लगाना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हिंदू कैलेंडर के मुताबिक बात करें तो तुलसी के पौधे को कार्तिक मास के गुरुवार के दिन लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि इस शुभ दिन ही तुलसी के पौधे को लगाएं।

Pic Credit- instagram/shrevith_c_sherugar

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'