Move to Jagran APP

Vastu Tips: इन छोटी-छोटी चीजों का संभलकर करें इस्तेमाल, वरना झेलनी पड़ती है बदनसीबी

घर में मौजूद हर एक चीज का अपना महत्व है। इन छोटी-छोटी चीजों से मिलकर ही घर बनता है। घर में कई ऐसी चीजें भी होती हैं जिनका गलत उपयोग करने से व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiPublished: Wed, 31 May 2023 12:59 PM (IST)Updated: Wed, 31 May 2023 12:59 PM (IST)
Vastu Tips: इन छोटी-छोटी चीजों का संभलकर करें इस्तेमाल, वरना झेलनी पड़ती है बदनसीबी
Vastu Tips किन चीजों के गलत इस्तेमाल से आती है बदनसीबी।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने विज्ञानों में से एक है। इसमें हर वस्तु का कुछ-न-कुछ उपयोग बताया गया है जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी भी चीजें बताई गई हैं जिनका अगर सही ढंग से प्रयोग न किया जाए तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

loksabha election banner

कैंची के गलत प्रयोग से क्या होते हैं परिणाम

कैंची का इस्तेमाल के तरीके से घर-परिवार के संबंधों पर भी असर पड़का है। वास्तु शास्त्र में इसके भी कुछ नियम बताए गए हैं। जैसे कि कभी भी खाली कैचीं नहीं चलानी चाहिए, और न ही इसे दूसरों को देना चाहिए। यह काम शुभ नहीं माने जाते।

क्या हैं चाकू रखने के नियम

वास्तु शास्त्र में चाकू रखने का भी एक तरीका बताया गया है। इसे रसोई में कभी भी उल्टा न रखें। चाकू की धार हमेशा नीचें की ओर रहनी चाहिए। ऐसा करने से संतान पक्ष बेहतर होता है। रसोई घर में कभी भी बिना धार लगा या जंग लगा चाकू नहीं रखना चाहिए। यह आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं की ओर संकेत करता है। अगर आप बहुत बड़े चाकू का इस्तेमाल करते हैं तो इससे वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।

झाड़ू के किन नियमों का रखें ध्यान

झाड़ू का संबंध रुपये-पैसों से माना गया है। वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा छुपाकर रखना चाहिए। सूर्यास्त के पहले और बाद में घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए, और न हीं इस पर कभी पैर लगाएं। झाड़ू कभी भी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए। इन सभी कामों को करने से घर में दरिद्रता आती है।

पायदान के साथ न करें ये गलतियां

घर के पायदान के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं। इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें। यह कहीं से कटा या फटा हुआ नहीं होना चाहिए, और न ही इस पर स्वास्तिक या शंक का चिह्न होना चाहिए। वरना आपके जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.