Move to Jagran APP

Vastu Tips: बनानी है आर्थिक स्थिति बेहतर तो वास्तु के इन उपायों को अपनाएं

Vastu Tips वर्ष 2021 से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं। आर्थिक स्थिति की बात करें तो कई लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। लेकिन आर्थिक स्थिति को लेकर भी व्यक्ति इस नए वर्ष में काफी सकारात्मक दिखाई पड़ रहा है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 01:44 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 10:20 AM (IST)
Vastu Tips: बनानी है आर्थिक स्थिति बेहतर तो वास्तु के इन उपायों को अपनाएं

Vastu Tips: वर्ष 2021 से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं। आर्थिक स्थिति की बात करें तो कई लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। लेकिन आर्थिक स्थिति को लेकर भी व्यक्ति इस नए वर्ष में काफी सकारात्मक दिखाई पड़ रहा है। हालांकि, वास्तु शास्त्र में आर्थिक मुश्किलों से बचने के लिए भी कई उपाय हैं जिनके जरिए धन संपत्ति पाने के मार्ग में आ रही सभी बाधाएं खत्म हो जाती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

loksabha election banner

1. आपके घर की उत्तर दिशा दूषित नहीं होनी चाहिए। क्योंकि यह कुबेर देवता की दिशा होती है। उत्तर दिशा में अगर भारी सामान, शौचालय, कूड़े का डब्बा या जूतों की अलमारी रखी हो तो व्यक्ति को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस दिशा को हमेशा साफ रखें। इससे सामाजिक रिश्ते भी खराब होते हैं। अगर इस दिशा में मनी प्लांट (चौड़े पत्ते वाला) लगा हो तो शुभ होता है। यह प्लांट नीले गमले में लगाया जाना चाहिए। इस दिशा में आप पानी का कोई स्त्रोत लगा सकते हैं।

2. घर की दक्षिण-पूर्व दिशा अगर दूषित हो तो आपको व्यवसाय में नगद रुपयों के प्रवाह में बाधा आ सकती है। यह अग्नि की दिशा है। इस दिशा में पानी आने से यानी शौचालय होने से यह दिशा दूषित हो जाती है। इस दिशा में दीवार का रंग पिंक या हरा हो तो बेहतर होगा। अगर बाथरूम इसी दिशा में है तो इसे इस्तेमाल के बाद तुरंत सुखा दें।

3. अगर घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भारी सामान, किचन या बाथरूम हो तो आपके काम नहीं बनते हैं। इनमें रुकावट आती है। वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में कोई भी सामान नहीं रखा जाना चाहिए।

4. घर की पूर्व दिशा दूषित होने से व्यक्ति को मेहनत के बाद भी मान-सम्मान की प्राप्ति नहीं होती है। इस दिशा में पीतल के सूर्य को लगाना शुभ माना गया है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.