Move to Jagran APP

Vastu Tips For Debt: धन हानि और कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाने के लिए वास्तु के उपाय

Vastu Tips For Debt कई बार हमारे कार्य स्थल या घर के कुछ वास्तु दोष भी हमारे कर्जों का कारण बन जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वास्तु दोष और उनके उपायों के बारे में जिनको अपना कर हम अपने अनचाहे कर्जों से मुक्ति पा सकते हैं...

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 05:52 PM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 05:56 PM (IST)
Vastu Tips For Debt: धन हानि और कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाने के लिए वास्तु के उपाय
धन हानि और कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाने के लिए वास्तु के उपाय

Vastu Tips For Debt: अगर आप लंबे समय से कर्ज के बोझ से परेशान हैं और कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। या फिर कई बार ऐसा होता है कि एक कर्ज समाप्त नहीं होता कि दूसरा कर्ज उसकी जगह ले लेता है। इसका कारण कई बार हमारा समय या काम ही नहीं बल्कि वास्तु भी होता है। कई बार हमारे कार्य स्थल या घर के कुछ वास्तु दोष भी हमारे कर्जों का कारण बन जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वास्तु दोष और उनके उपायों के बारे में जिनको अपना कर हम अपने अनचाहे कर्जों से मुक्ति पा सकते हैं...

loksabha election banner

1-अगर वास्तुदोष के कारण आप कर्ज से छुटकार नहीं मिल पा रहा है तो इसका सबसे सरल उपाय है कि आप अपने घर या दुकान में उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की मूर्ति लगाएं और उनका पूजन करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी और धन लाभ होगा।

2- अगर लंबे समय से कर्ज से परेशान हैं तो ध्यान दें कहीं आपने अपने घर या दुकान का रंग नीला तो नहीं करवा रखा है। ऐसा करने से धन की हानि होती है तथा कर्ज बना रहता है।

3- कर्ज और धन हानि से छुटकारा पाने के लिए आप अपने घर या दुकान में तिजोरी या गल्ला उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

4- अगर आप पर बार-बार कर्ज चढ़ जा रहा हो तो वास्तु के अनुसार आपको कर्ज की किस्त मंगलवार के दिन चुकाना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज का बोझ जल्दी दूर होता है।

5- वास्तु के अनुसार खाना खाने के बाद बर्तन जूठे ही छोड़ देना धन हानि या कर्जे का कारण बनता है। कोशिश करनी चाहिए की खाना खाने के बाद बर्तन को जितना जल्दी हो साफ कर देना चाहिए या फिर उनमें पानी डाल कर रखें।

6- घर या दुकान में शीशा उत्तर-पश्चिम दीवार पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज के बोझ से मुक्ति मिलती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.