Move to Jagran APP

Vastu Tips of Dussehra 2021: वास्तुशास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है दशहरा, इस दिन करें ये उपाय

Vastu Tips of Dussehra 2021 वास्तुशास्त्र में भी दशहरा के दिन का विशेष महत्व है। इस साल दशहरा का पर्व 15 अक्टूबर को मानाया जाएगा। इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और सफलता के मार्ग खुल जाते हैं...

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 07:38 PM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 07:47 AM (IST)
वास्तुशास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है दशहरा, इस दिन करें ये उपाय

Vastu Tips of Dussehra 2021: दशहरा या विजय दशमी का पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा का पर्व 15 अक्टूबर को मानाया जाएगा। शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन रावण और महिषासुर के वध के उपलक्ष में विजय दशमी का पर्व मनाते हैं। इस दिन को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन विजय मूहुर्त में शुरू किया गया कोई भी कार्य हमेशा लाभप्रद होता है। वास्तुशास्त्र में भी दशहरा के दिन का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और सफलता के मार्ग खुल जाते हैं...

loksabha election banner

1-दशहरा के दिन विजय मुहूर्त में अस्त्र-शस्त्र पूजन का विधान है। माना जाता है कि ऐसा करने से शत्रु पर विजय सुनिश्चित होती है।

2- दशहरा के दिन घर के ईशान कोण मतलब उत्तर-पूर्व दिशा में रोली,कुमकुम या लाल रंग के फूलों से रंगोली या अष्टकमल की आकृति बनानी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-संपदा आती है।

3- दशहरा के दिन शमी के पेड़ के पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन पूजन में शमी के पेड़ के पत्ते अर्पित करनें से आर्थिक लाभ होता है तथा शमी की जड़ के पास की मिट्टी पूजा स्थल पर रखने से बुरी शक्तियों का प्रभाव समाप्त होता है।

4- दशहरा के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से कार्यों में आने वाली रूकावटें दूर होती हैं। सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

5- दशहरा के दिन नीलकण्ठ पक्षी का दर्शन करना शुभ माना जाता है। ऐसा होने से सौभाग्य के द्वार खुल जाते हैं।

6- दशहरा के दिन घर की सभी नकारात्मकता और बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए रावण दहन की राख को सरसों के तेल में मिला कर, घर की हर दिशा में छिड़क दें।

7- दशहरा के दिन पान खाने को शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पान खाने से दांपत्य जीवन में सौभाग्य आता है।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.