Move to Jagran APP

Vastu Tips For Tulsi: तुलसी में बांध दें ये एक चीज, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

Vastu Tips For Tulsi वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी तुलसी व्यक्ति की किस्मत को चमका सकती हैं। क्योंकि तुलसी मां के प्रसन्न रहने से धन-वैभव और सुख-शांति की प्राप्ति होगी। जानिए तुलसी संबंधी कौन से वास्तु उपाय करना होगा शुभ।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghPublished: Fri, 02 Dec 2022 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 03:32 PM (IST)
Vastu Tips For Tulsi: तुलसी में बांध दें ये एक चीज, खुल जाएंगे किस्मत के ताले
Vastu Tips For Tulsi: मनी प्लांट में बांध दें ये एक चीज, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

नई दिल्ली, Vastu Tips About Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां पर हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। हिंदू मान्यताओं में प्राचीन काल से ही तुलसी के पौधे की पूजा विष्णु प्रिया के रूप में की जा रही है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ तुलसी चमत्कारी मानी जाती है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी संबंधी कौन से उपाय करना होगा शुभ।

loksabha election banner

बांधे कलावा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, छोटा सा कलावा लेकर तुलसी के पौधे पर बांध दीजिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति की हर मनोकामना को पूर्ण कर देती है। हिंदू धर्म में कलावा को रक्षा सूत्र के रूप में बांधा जाता है। इसलिए तुलसी के पौधे में बांधने से आप मां से आप प्रार्थना करते हैं कि हमेशा आपके घर में सुख-शांति और खुशहाली आएं। इसके साथ ही जीवन में आने वाले हर संकट से रक्षा हो।

तुलसी संबंधी ये उपाय भी है कारगर

चढ़ाएं दूध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे में थोड़ा सा कच्चा दूध जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पौधा हरा भी रहेगा और भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। इसके साथ ही कुंडली में गुरु बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

रोजाना चढ़ाएं जल

घर में मौजूद स्त्रियों को रोजाना तुलसी के पौधे में सुबह के समय जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे में रविवार और एकादशी के दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि इन दो दिनों में तुलसी मां निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में आपके द्वारा जल चढ़ाने से उनका व्रत टूट जाता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.