विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vastu Tips For Sleep: रात में नींद पूरी होने में आ रही है परेशानी? तो करें ये काम

By Shantanoo MishraEdited By:
Published: Sat, 19 Nov 2022 06:45 PM (IST)

Vastu Tips for Sleep दैनिक जीवन में रचनात्मकता में वृद्धि के लिए अच्छी नींद को भी श्रेय दिया जाता है। ...और पढ़ें

Vastu Tips for Sleep: वास्तु शास्त्र में बताया गया है अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए।
Vastu Tips for Sleep: वास्तु शास्त्र में बताया गया है अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Vastu Tips for Sleep: वास्तु शास्त्र में लगभग सभी समस्याओं के उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि इसमें बताए गए उपायों को करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है। इन्हीं में से एक समस्या 'नींद न आना' है, जिसके कारण व्यक्ति को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि नींद की समस्या से न केवल मानसिक स्वास्थ्य पर बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। अच्छी नींद न आने के कारण काम का बोझ, अत्यधिक थकान, अधिक चिंता जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। नींद न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन दैनिक जीवन में वास्तु से जुड़े कुछ बदलाव करने से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं अच्छी नींद के लिए वास्तु के किन उपायों को अपनाना चाहिए।

दिशा का रखें सबसे अधिक ध्यान

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को अच्छी नींद लेने के लिए दिशा का सबसे अधिक ध्यान रखना चाहिए, इसमें बताया गया है कि बेड की दिशा उत्तर पूर्व की ओर नहीं होनी चाहिए। सोने के लिए इस दिशा को शुभ नहीं माना गया है।

बेड की करें साफ-सफाई

कई बार ऐसा होता है कि बिस्तर पर खाने-पीने के कारण गंदगी हो जाती है और आलस्य के कारण उसी पर सो जाते हैं। जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से व्यक्ति को नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही रात को बुरे सपने आते हैं।

बेड के सामने शीशा रखने से बचें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को ऐसे स्थान पर सोना चाहिए जहां बड़े आकार का शीशा ना हो। यह नींद में आ रही समस्या का कारण बन सकता है। साथ ही इससे दाम्पत्य जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।