Move to Jagran APP

Vastu Tips for Office: ऑफिस में आता है आलस, तो ऐसे भगाएं दूर; अपनाएं वास्तु के ये उपाय

करियर में उन्नति के लिए व्यक्ति का ऑफिस में एक्टिव बना रहना जरूरी है। ऐसे मेंअगर व्यक्ति को आलस आता है तो इसका सीधा प्रभाव उसके करियर पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें ऑफिस डेस्क पर रखने से आलस दूर भागता है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiPublished: Sat, 10 Jun 2023 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2023 12:52 PM (IST)
Vastu Tips for Office: ऑफिस में आता है आलस, तो ऐसे भगाएं दूर; अपनाएं वास्तु के ये उपाय
Vastu Tips for Office ऑफिस में आलस दूर भगाने के लिए करें ये वास्तु उपाय।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vastu Tips for Office: कई लोगों को ऑफिस में आलस बना रहता है जिसका प्रभाव उनके काम पर भी पड़ता है। आलस के कारण वह अपना पूरा ध्यान काम पर नहीं लगा पाते। जिस कारण उनकी तरक्की में बाधा आ सकती है। अगर आपको भी काम के समय अपनी ऑफिस डेस्क पर आलस आता है तो इसके लिए कुछ वास्तु उपाय अपना सकते हैं।

loksabha election banner

ऑफिस डेस्क पर रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्रों के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को सुख-समृद्धि का देवता माना गया है। डेस्क पर गणेश मूर्ति रखने से व्यक्ति की नौकरी में कोई बाधा नहीं आती। वह व्यक्ति अपने करियर में उन्नति करता है। गणेश भगवान की मूर्ति को पूर्व दिशा और उत्तर दिशा में स्थापित करना चाहिए।

बुद्ध की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर बुद्ध की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। बुद्धा की मूर्ति को शांति का प्रतीक माना जाता है। इससे मनुष्य को मानसिक शांति मिलती है। जिससे व्यक्ति का काम करने में भी मन लगता है। आलस्य की समस्या भी दूर होती है।

बांस का पौधा

वास्तु शास्त्रों के अनुसार अपने ऑफिस के डेस्क पर बांस का पौधा लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से व्यक्ति को अपने कार्य करने में आलस नहीं आएगा। और वह अपने काम को बहुत समझदारी के साथ कर पायेगा। बांस के पौधे को एक छोटे से गुलदस्ता में रखा जा सकता है।

ड्रीम कैचर से पूरे होंगे सभी सपने

कई लोग सुंदरता के कारण घर में ड्रीम कैचर लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अपने ऑफिस की डेस्क पर ड्रीम कैचर लगाने से व्यक्ति के सारे सपने पूरे होते हैं। वह समय से अपना काम पूरा कर पाता है। ड्रीम कैचर वातावरण में एक पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखता है। इसे देखने भर से ही मन में एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। 

कैसी हो बैठने की व्यवस्था

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, ऑफिस में बैठने की दिशा भी आपके काम पर प्रभाव डालती है। वास्तु शास्त्र में, उत्तर दिशा या पूर्व दिशा को ऑफिस के काम करने के लिए बेहतर बताया गया है। इन दोनों दिशाओं में बैठने से व्यक्ति को अपने काम में सफलता मिलती है। वह समय से पहले अपना काम पूरा कर लेता है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.