Move to Jagran APP

Vastu Tips: आज ही करें मनी प्लांट संबंधी ये खास उपाय, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips for Money Plant ज्यादातर लोगों के घर में मनी प्लांट का पौधा सजावट के रूप में लगा होता है लेकिन वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का काफी अधिक महत्व है। माना जाता है कि घर में मनी प्लांट को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 04 May 2022 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 05 May 2022 06:01 PM (IST)
Vastu Tips: आज ही करें मनी प्लांट संबंधी ये खास उपाय, हो जाएंगे मालामाल
Vastu Tips: मनी प्लांट और दूध संबंधी खास उपाय

नई दिल्ली, Vastu Tips for Money Plant: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का काफी अधिक महत्व है। माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट सही दिशा में रखा हो तो वहां पर सकारात्मक ऊर्जा की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही वहां रहने वाले हर सदस्य के जीवन में पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलने के साथ-साथ आर्थिक तंगी का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट कुबेर और बुध ग्रह से संबंधित है। इसी कारण इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वास्तु में मनी प्लांट संबंधी कई नियम बताए गए हैं जिनका जरूर पालन करना चाहिए। इसके अलावा मनी प्लांट से जुड़ा एक उपाय और बताया गया है। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में बरकत आती है। जानिए मनी प्लांट संबंधी वास्तु के इस उपाय के बारे में।

loksabha election banner

मनी प्लांट और दूध

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट में दूध डालना काफी शुभ माना जाता है। क्योंकि मां लक्ष्मी को दूध सबसे अधिक पसंद है। ऐसे में अगर दूध की कुछ मात्रा मनी प्लांट डाली जाए तो जैसे-जैसे उसकी ग्रोथ होगी।  वैसे-वैसे ही व्यक्ति की आमदनी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही जिस घर में इस उपाय का इस्तेमाल किया जाएगा वहां पर रहने वाले हर एक सदस्य की किस्मत साथ देगी।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट में जो आप पानी डालते हैं उसमें कुछ बूंदें कच्चाे दूध की डाल लें। ऐसे में जैसे ही मनी प्लांट की ग्रोथ होगी वैसे ही मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

सही दिशा में रखें मनी प्लांट

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को सही दिशा में रहना बेहद जरूरी है। ऐसे में मनी प्लांट तो दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण में रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति सही होती है।

मनी प्लांट संबंधी ये बात रखें ध्यान

  • वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को धन वृद्धि का सहायक के रूप में माना जाता है। इसलिए कभी भी घर के बाहर मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। इसे बुरी नजर लगने से ये जल्द सुख सकता है।
  • मनी प्लांट की शाखाएं तेजी से बढ़ती है। इस बात का ध्यान रखें कि यह जमीन में न फैले बल्कि ऊपर की ओर फैला दें। माना जाता है कि जमीन में मनी प्लांट की बेल फैलने से अशुभ प्रभाव पड़ता है।

Pic Credit- instagram/plantsand.flowers/

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.