Move to Jagran APP

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं कैलेंडर, साल भर होगी तरक्की

Vastu Tips For Calendar 2023 वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नए साल का कैलेंडर लगाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि कैलेंडर से जुड़े इन नियमों का ध्यान न रखने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghMon, 02 Jan 2023 10:26 AM (IST)
Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं कैलेंडर, साल भर होगी तरक्की
Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं कैलेंडर

नई दिल्ली, Vastu Tips For Calendar 2023: नए साल शुरू हो चुका है। नए साल में कई चीजों के साथ नया कैलेंडर भी लाते हैं जिसे घर के साथ ऑफिस में भी लगाते हैँ। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर व्यक्ति की तरक्की और स्वास्थ्य पर काफी असर डालता है। नए साल में सही दिशा में कैलेंडर लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और घर में खुशियां आती है। लेकिन कई बार कैलेंडर लगाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं जिसके कारण कई मुश्किलों का सामना करते हैं। जानिए नया कैलेंडर लगाते समय किन बातों का रखें ख्याल।

पुराना कैलेंडर को हटा दें

कई लोगों की आदत होती है कि नए साल में कैलेंडर पुराने कैलेंडर के ऊपर ही लगा देते या फिर पुराना कैलेंडर फेंकने के बजाय संभालकर रख लेते हैँ। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष बढ़ता है और उस घर में रहने वाले सदस्यों के स्वास्थ्य और तरक्की पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए अगर कैलेंडर में भगवान आदि बने है, तो जल में प्रवाहित कर दें।

किस दिशा में लगाएं कैलेंडर 2023

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिशा को बहाव की दिशा माना जाता है।
  • पश्चिम के अलावा कैलेंडर को उत्तर दिशा की ओर लगा सकते हैं। क्योंकि इस दिशा का स्वामी भगवान कुबेर को माना जाता है।

किस दिशा में न लगाएं कैलेंडर

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर दक्षिण दिशा की ओर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इसे भी समय का सूचक माना जाता है। दक्षिण दिशा में लगाने से घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
  • वास्तु के हिसाब से घर के दरवाजे के पीछे कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए।
  • घर के मुख्य द्वार के पास भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। इससे सदस्यों की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर ऐसी जगह बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। जहां पर तेज हवा से कैलेंडर उड़े। क्योंकि कैलेंडर के उड़ने से तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।