विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपको कंगाल कर सकता है गलत दिशा का टॉयलेट! बिना तोड़-फोड़ आज ही करें ये वास्तु सुधार

Published: Wed, 03 Jun 2026 09:00 AM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में बना टॉयलेट घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक समस्याएं ला सकता है। बिना ...और पढ़ें

टॉयलेट से जुड़े वास्तु टिप्स (Image Source: AI-Generated)

टॉयलेट से जुड़े वास्तु टिप्स (Image Source: AI-Generated)  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा में टॉयलेट होने से परिवार के सदस्यों को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है।
इसलिए कहा जाता है कि टॉयलेट को बनवाते समय वास्तु शास्त्र के नियम के बारे में जरूर जान लें। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के नियम का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और वास्तु दोष की समस्या जीवन में नहीं आती है। अगर आप भी गलत दिशा में बना टॉयलेट की वजह से वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बिना किसी तोड़-फोड़ के वास्तु दोष को कैसे दूर किया जा सकता है।

vastu tips for toilet

ऐसे करें दूर करें वास्तु दोष

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के समुद्री नमक को उत्तम माना जाता है। एक कटोरी में समुद्री नमक भरें और उसे टॉयलेट में रख दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

यदि आपके घर में टॉयलेट गलत दिशा में बना है, तो दरवाजे के ठीक बाहर एक शीशा लगा दें, क्योंकि शीशा टॉयलेट की ओर आने वाली ऊर्जा को वापस रिफ्लेक्ट करता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में प्रवेश नहीं कर पाती है।
टॉयलेट का दरवाजा हमेशा बंद रखें, क्योंकि टॉयलेट से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा घर में न फेलें।

किस दिशा में होना चाहिए टॉयलेट?

उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा को टॉयलेट के लिए उत्तम मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- घर में चाहते हैं सुख-शांति? तो वास्तु के अनुसार ऐसे तय करें खिड़कियों और दरवाजों की संख्या

इस दिशा में नहीं होना चाहिए टॉयलेट

उत्तर-पूर्व - इस दिशा को पूजा-पाठ और देवताओं की मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में भूलकर भी टॉयलेट नहीं बनवाना चाहिए। इस गलती को करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर और पूर्व- उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर और पूर्व दिशा सूर्य की होती है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में टॉयलेट होने से परिवार के सदस्यों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही करियर और व्यापार में बाधा आती है।

यह भी पढ़ें- डाइनिंग टेबलपर किस दिशा में होना चाहिए आपका मुंह? धन लाभ के लिए अभी जान लें वास्तु का ये नियम 

यह भी पढ़ें- मेहमानों का कमरा चमका सकता है आपका भाग्य, अभी जान लें किस दिशा में होना चाहिए गेस्ट रूम?

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।