विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेहमानों का कमरा चमका सकता है आपका भाग्य, अभी जान लें किस दिशा में होना चाहिए गेस्ट रूम?

Published: Tue, 02 Jun 2026 09:00 AM (IST)

वास्तु शास्त्र के अनुसार मेहमानों के कमरे की सही दिशा और व्यवस्था घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है। उत्तर-पश्चिम और ...और पढ़ें

गेस्ट रूम के लिए वास्तु नियम (Image Source: AI-Generated)

गेस्ट रूम के लिए वास्तु नियम (Image Source: AI-Generated)  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति में मेहमानों को भगवान के समान माना जाता है। इसलिए लोगों की कोशिश रहती है कि मेहमान की खातिरदारी में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए। मेहमानों के कमरे वास्तु से जुड़े नियम का पालन जरूर करना चाहिए।

ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख और शांति का वास होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में मेहमानों का कमरा किस दिशा में होना चाहिए। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

vastu tips (16)

(Image Source: AI-Generated)  

किस दिशा में होना चाहिए गेस्ट रूम?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गेस्ट रूम के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिशा वायु तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए इस दिशा में गेस्ट रूम का होना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा पश्चिम दिशा को भी गेस्ट रूम के लिए उत्तम मानी जाती है।

किन दिशाओं में बिल्कुल न बनाएं गेस्ट रूम?

  • घर को बनवाते समय ध्यान रखें कि दक्षिण-पश्चिम में दिशा गेस्ट रूम नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में मेहमानों के ठहरने से उनका स्वभाव जिद्दी हो सकता है।
  • इसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा को भी गेस्ट रूम के लिए शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि यह दिशा पूजा-पाठ और देवी-देवताओं के लिए होती है। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में गेस्ट रूम होने से घर की सुख-शांति भंग हो सकती है और मेहमानों को मानसिक तनाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • गेस्ट रूम में बेड दक्षिण या पश्चिम दीवार के पास रखें।
  • सोते समय सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए।
  • उत्तर दिशा में सिर करके भूलकर भी नहीं सोना चाहिए।
  • गेस्ट रूम की दीवार का रंग हल्का नीला, सफेद, क्रीम होना चाहिए।
  • गेस्ट रूम में आग्नेय कोण टीवी लगाएं।
  • इसके अलावा गेस्ट रूम में लोहे की अलमारी और कबाड़ भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गेस्ट रूम में इस तरह की गलती को करने से घर में नकारात्मकता आती है, जिसका प्रभाव मेहमानों पर पड़ता है।
  • गेस्ट रूम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कढ़ाई में भूलकर भी न खाएं खाना, वरना हमेशा के लिए रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।