Move to Jagran APP

Vastu Tip for Money: मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए सूर्यास्त के समय करें ये उपाय, जल्दी दिखेगा लाभ

Vastu Tips वास्तु शास्त्र में ग्रह शांति धन-समृद्धि के कई उपाय बताए हैं। साथ ही कुछ ऐसे उपाय भी बताए हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति को भाग्योदय का आशीर्वाद मिलता है। वास्तु शास्त्र के इस भाग में बात करेंगे माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Fri, 17 Mar 2023 02:47 PM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2023 02:47 PM (IST)
Vastu Tip for Money: मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए सूर्यास्त के समय करें ये उपाय, जल्दी दिखेगा लाभ
Vastu Tips वास्तु शास्त्र के इन उपायों से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद।

नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Vastu Tips for Money: धन-समृद्धि की इच्छा सभी रखते हैं। साथ ही कई लोग इसके लिए मेहनत भी करते हैं। लेकिन कुछ समय ऐसा आता है, जब व्यक्ति को कड़ी मेहनत के बावजूद भी पूर्ण फल नहीं मिलता है, जिसके कारण मानसिक तनाव और क्रोध उत्पन्न होने लगता है। बता दें कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन वास्तु से जुड़े कुछ गलितयों को अनदेखा नहीं किया जा सकता है, जो धनहानि का कारण बनते हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति को लाभ मिलता है और कर्मों का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

loksabha election banner

ज्योतिष शास्त्र में प्रातः और संध्या पूजा का विशेष महत्व बतया गया है। मान्यता है कि दोनों समय देवी-देवताओं की उपासना करने से व्यक्ति को सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है और सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। लेकिन सूर्यास्त के समय पूजा-पाठ के साथ-साथ व्यक्ति को वास्तु से जुड़ी कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए, जिससे माता लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति और परिवार पर सदैव बनी रहती है। आइए जानते हैं सूर्यास्त के व्यक्ति को किन कार्यों को करना चाहिए।

सूर्यास्त के समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान (Vastu Upay for Sunset)

  • वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्यदेव को प्रणाम करना चाहिए। ऐसा करने से घर परिवार में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है और कई प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं।

  • हिन्दू धर्म में संध्या पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए सूर्यास्त के बाद घर में बने मन्दिर में और तुलसी के पौधे के निकट दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद घर के किसी भी कोने में अंधकार नहीं रहना चाहिए। ऐसा होने से नकारात्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है और व्यक्ति के जीवन में समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए घर के हर कोने में जहां रौशनी का आभाव है, वहां दीपक जरूर जलाएं।

  • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सूर्यास्त के समय व्यक्ति को बिस्तर पर न तो लेटना चाहिए और न ही सोना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है और माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

  • सूर्यास्त के समय व्यक्ति को अपने पितरों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन करना चाहिए। ऐसा करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। ऐसा करने से देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है, विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.