यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Shastra: घर के मंदिर में रखें ये शुभ चिन्ह, होंगे फायदे ही फायदे
Vastu Shastra वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ये चार चिन्ह होने से घर का हर वास्तु दोष कट जाता है। ये चार चिन्ह ऊँ श्री स्वास्तिक और मंगल कलश हैं। इन चारों चिन्हों को कहां और कैसे लगाएं कि आपके घर के वास्तु दोष मिट जाएं।

नई दिल्ली, Vastu Shastra: के मंदिर में देवी-देवता तो रखे ही जाते हैं। इसके साथ ही अगर आप कुछ खास चिन्ह भी रखते हैं या लगाते हैं तो ये शुभ होता है। इन चिन्हों को लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। घर के मंदिर में स्वास्तिक, ऊँ, श्री या कलश का चिन्ह बना होना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है। ये चिन्ह घर में लगाने से माता लक्ष्मी अपनी कृपा हमेशा बनाए रखती हैं। तो चलिए जानते हैं इन खास चिन्हों को मंदिर या घर में लगाने से आखिर क्या-क्या फायदे होते हैं।
ॐ के चिन्ह के फायदे
घर के पूजा स्थान पर ऊँ का चिन्ह बनाना शुभ होता है। ऊँ का चिन्ह केसर या चंदन से बनाना चाहिए। ऊँ का चिन्ह घर में होने से याददाश्त तेज होती है। इसी के साथ एकाग्रता में भी सहायता मिलती है। इसके साथ ही ये ऊं आपको पारिवारिक व सामाजिक जीवन की समस्याओं से दूर करता है। जीवन में सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है तो तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
स्वास्तिक के चिन्ह के फायदे
यदि घर के मंदिर या मेन गेट पर स्वास्तिक बनाते या लगाते हैं तो ये शुभ होता है। कहते हैं ऐसा करने से घर में कभी भी वास्तु दोष नहीं होगा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कहते हैं स्वास्तिक का चिन्ह हमेशा नौ उंगली लंबा और बड़ा होना चाहिए। ये चिन्ह आपके घर में कलह होने से रोकेगा। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और करियर में सफलता हासिल होगी।
श्री के चिन्ह के फायदे
श्री के चिन्ह को मां लक्ष्मी का प्रतिकात्मक रूप माना जाता है। श्री के चिन्ह को घर के मंदिर में सिंदूर से बनाएं या लगाएं। इससे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर के मंदिर में श्री का चिन्ह बनाएंगे तो परिवार में सुख-समृद्धि होगी।
कलश के चिन्ह के फायदे
पूजा स्थल पर सिंदूर से कलश बनाएं। इस चिन्ह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ये चिन्ह घर के वातावरण को शुद्ध करता है। इसी के साथ ये घर में कलह होने से रोकता भी है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।