Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर में घड़ी लगाते समय वास्तु के इन नियमों का जरूर करें पालन, कभी नहीं रुकेगी तरक्की

    वास्तु जानकारों की मानें तो घर की पूर्व दिशा में सूर्य देव की तस्वीर और घड़ी (Vaastu Tips for Clocks) लगाएं। इस दिशा में सूर्य देव की तस्वीर लगाने से करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही व्यक्ति अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। वहीं उत्तर दिशा में भी देवी-देवताओं की तस्वीर लगा सकते हैं।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 28 Nov 2024 04:44 PM (IST)
    Hero Image
    Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में भूमि खरीदारी से लेकर गृह निर्माण और गृह प्रवेश के समय वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। वास्तु नियमों के पालन करने से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। अनदेखी करने से जीवन में नाना प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही आर्थिक विषमता का भी सामना करना पड़ता है। इसके लिए ज्योतिष वास्तु नियमों का पालन करने की सलाह देते हैं। इसके लिए घर में घड़ी लगाते समय भी वास्तु नियमों का पालन करें। ऐसा करने से तरक्की कभी नहीं रुकती है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: घर खरीदते समय वास्तु के इन नियमों का जरूर रखें ध्यान, वरना जीवन भर पछताना पड़ेगा

    वास्तु नियम

    • पूर्व दिशा में सूर्य देव का वास होता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से व्यक्ति को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की के मार्ग पर अग्रसर रहता है। पेंडलूम वाली घड़ी लगाना उत्तम माना जाता है। इसके लिए पूर्व दिशा में पेंडलूम वाली घड़ी लगाएं।
    • वास्तु जानकारों की मानें तो दक्षिण दिशा में पितरों का वास होता है। इसके लिए दक्षिण दिशा में भूलकर भी घड़ी न लगाएं। इस दिशा में घड़ी लगाने से विकास में अवरोध पैदा होता है। साथ ही गृह स्वामी पर बुरा असर पड़ता है। अगर गलती से लगा देते हैं, तो उतार लें।
    • घर पर कभी बंद घड़ी न रखें। अगर घड़ी चलने वाली है, तो बैटरी लगा दें। अगर घड़ी खराब पड़ी है, तो घड़ी को घर से निकाल दें। घर में चलने वाली घड़ी जरूर लगाएं। इससे घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। साथ ही समय भी सही रहता है।
    • अगर आप किसी को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं और आप अपने प्रिय को घड़ी देने की सोच रहे हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें। गिफ्ट में घड़ी देना सही नहीं है। ऐसा करने से वक्त ठहर जाता है। ऐसा भी होता है कि आपके हाथ से सही वक्त निकल जाता है।
    • घर पर सफेद रंग की घड़ी लगाएं। इसके अलावा, अन्य रंगों की घड़ी लगाते समय वास्तु एक्सपर्ट की अवश्य सलाह लें। अनदेखी करने से वास्तु दोष लग सकता है। वास्तु जानकारों की मानें तो रात में सोते समय अपने पास में घड़ी बिल्कुल न रखें।

    यह भी पढ़ें: नया घर खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।