विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Signs of a Right Time: धन का आगमन होने से पहले मिलते हैं ये 5 शुभ संकेत, दिखे तो समझे खुलेगी किस्मत

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 22 Jan 2023 07:41 PM (IST)

Signs of a Right Time शास्त्र पंडितों की मानें तो शरीर के दाहिने अंग का फड़कना शुभ होता है। ये ...और पढ़ें

Signs of a Right Time: धन का आगमन होने से पहले मिलते हैं 5 संकेत, दिखे तो समझे खुलेगी किस्मत
Signs of a Right Time: धन का आगमन होने से पहले मिलते हैं 5 संकेत, दिखे तो समझे खुलेगी किस्मत

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Signs of a Right Time: जीवन सुख दुःख का संगम है। व्यक्ति के जीवन में दुःख के बाद सुख जरूर जाता है। खासकर, साढ़े साती से पीड़ित जातकों पर अंतिम चरण में शनि देव की कृपा अवश्य बरसती है। इससे उन्हें आगामी जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है। वहीं, जब समय अच्छा होने वाला होता है या आप धनवान होने वाले होते हैं, तो शुभ संकेत पहले ही मिलने लगते हैं। इनमें ये 5 संकेत तो बेहद शुभ माने जाते हैं। अगर आप भी इन चीजों को देखते हैं, तो समझ लें कि आपकी किस्मत खुलने वाली है। आइए जानते हैं-

-शास्त्र पंडितों की मानें तो शरीर के दाहिने अंग का फड़कना शुभ होता है। ये संकेत होता है कि आने वाले दिनों में आप धनवान बन सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो घर में सुख और समृद्धि का आगमन होगा। अगर आपका भी दाहिना गाल और बाजू फड़कता है, तो यह शुभ संकेत है।

-घर के मुख्य द्वारा के सामने आक के पौधे का उगना भी धनवान बनने का संकेत है। अगर आपके घर के सामने आक का पौधा उग रहा है, तो यह संकेत है कि जल्द आपके घर धन का आगमन होगा।

-घर में काली चींटियों की झुंड अमीर बनने का संकेत है। अगर आप आपने घर में काली चींटियों की झुंड देखते हैं, तो समझ लें कि आपके घर मां लक्ष्मी जल्द आने वाली है। आसान शब्दों में कहें तो मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है।

-घर में बिल्ली बच्चों को जन्म देती है, तो ये शुभ संकेत है। वहीं, पक्षी द्वारा कोई कीमती चीज छत पर पर गिराना भी शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपके घर में सुख का आगमन शीघ्र होने वाला है।

-अगर आपके दाहिने हथेली में लंबे समय से खुजली हो रही है, तो यह शुभ संकेत है कि आप बहुत जल्द धन का आगमन होने वाला है। वहीं, दाईं आंख फड़कना भी धन के आगमन का संकेत है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।