विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्‍या आप भी घर में पोछा लगाते वक्‍त नजरअंदाज करते हैं ये 3 चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान

Published: Sun, 05 Jul 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

घर में पोछा लगाते समय कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमों का पालन करना आवश्यक माना जाता है। सही समय, सही दिन ...और पढ़ें

वास्‍तु शास्‍त्र को ध्‍यान में रखकर घर मे लगाएं पोछा। (Picture Credit- AI Generated)

वास्‍तु शास्‍त्र को ध्‍यान में रखकर घर मे लगाएं पोछा। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर की साफ-सफाई केवल स्वच्छता तक ही सीमित नहीं होती, बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़कर देखा जाता है। विशेष रूप से घर में पोछा लगाने को लेकर कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक वातावरण बना रहता है। वहीं दूसरी तरफ इन नियमों की अनदेखी करने पर घर में आर्थिक परेशानियां और नकारात्मकता बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं पोछा लगाने से जुड़े तीन महत्वपूर्ण वास्तु नियम।

सूर्योदय के बाद ही लगाएं पोछा

वास्तु शास्‍त्र के अनुसार घर में पोछा हमेशा सूर्योदय के बाद लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सुबह सूर्य निकलने के बाद पोछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सूर्योदय से पहले पोछा लगाना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि ऐसा करने से घर में मौजूद सकारात्मक ऊर्जा भी बाहर चली जाती है। इसके अलावा दोपहर 12 बजे के बाद भी पोछा लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। इसलिए यदि संभव हो तो उषा काल में सुबह 7 से 10 के बीच ही घर की सफाई पूरी कर लें।

इन दिनों घर में पोछा लगाने से बचें

वास्तु शास्त्र में सप्ताह के कुछ दिनों को विशेष महत्व दिया गया है। धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार का दिन भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन घर में पोछा लगाने से बचना चाहिए। यदि सफाई करनी हो तो केवल झाड़ू लगाकर घर को साफ करना चाहिए। इसी तरह एकादशी तिथि पर भी पोछा न लगाने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों पोछा लगाने से धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि की हानि होती है।

शनिवार को लगाएं नमक वाला पोछा

शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित माना जाता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार इस दिन पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर पोछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और दरिद्रता दूर होने की मान्यता है। नमक को शास्‍त्रों में बहुत शुद्ध और पवित्र माना गया है। यह शनि का प्रतीक भी है, इसलिए इसे घर के वातावरण को सकारात्मक बनाने के लिए पोछे के पानी में जरूर डालें । वहीं सप्ताह के अन्य दिनों में पानी में थोड़ा-सा कपूर मिलाकर पोछा लगाएं। मान्यता है कि कपूर वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसे शुक्र ग्रह से भी जोड़कर देखा जाता है, जिससे घर में सुख-सुविधाओं और भौतिक समृद्धि में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें- क्या पुरुषों का झाड़ू-पोछा लगाना होता है अशुभ? जानें क्या कहता है शास्त्र और ज्योतिष

यह भी पढ़ें- घर की सफाई और ग्रहों का कनेक्शन: जानिए पुराने कपड़ों से पोंछा लगाना सही या गलत?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।