विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Silver Benefits: चांदी के इन उपायों से चमकाएं आपनी किस्मत, जानें शरीर पर कैसे पड़ता है इसका प्रभाव?

By Jagran NewsEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Tue, 09 May 2023 10:28 AM (IST)Updated: Tue, 09 May 2023 02:21 PM (IST)

चांदी हमारे जीवन में प्रयोग होने वाली मुख्य धातुओं में एक है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार चांदी भगवान ...और पढ़ें

silver benefits in Astrology चांदी के उपाय
silver benefits in Astrology चांदी के उपाय

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Silver Benefits: चांदी का प्रयोग आमतौर पर गहनों के लिए किया जाता है। महिलाओं के बीच चांदी के गहने तो प्रचलित हैं ही साथ ही ज्योतिष के अनुसार भी इसके कई फायदें है। चांदी के कुछ उपायों से आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं। आइए जानतें हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में।

चांदी की इन चीजों से आती है संपन्नता

हिंदू धर्म में चांदी को बहुत ही शुभ धातु माना गया है। कहा जाता है कि जिस घर में चांदी के गहने, सिक्के, मूर्तियां और बर्तन आदि मौजूद होती है उस घर में सुख, वैभव और संपन्नता आती रहती है। घर में पीतल, तांबा और चांदी के बर्तनों का उपयोग होना चाहिए। लोहे, प्लास्टिक या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल सही नहीं माना जाता।

सेहत के लिए भी उपयोगी

चांदी शरीर के जल तत्व और कफ को नियंत्रित करने में सहायक है। चांदी के ग्लास में पानी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत मिलती है। चांदी के चम्मच से शहद खाने से शरीर विषमुक्त होता है। इसके प्रयोग से शरीर में जमा विष निकलता है और त्वचा कांतिवान बनती है।

शुक्र को मजबूत करती है चांदी

चांदी के ज्योतिष लाभ के अलावा कई शरीरिक लाभ भी हैं। चांदी के प्रयोग से दिमाग तेज होता है। चांदी से शुक्र मजबूत होता है साथ ही चंद्रमा की समस्याएं भी शांत होती है। जिन लोगों को भावनात्मक परेशानियां ज्यादा हैं, वो चांदी का प्रयोग सावधानी से करें।

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

चांदी जितनी शुद्ध होगी उसका फायदा उतना ही अधिक होगा। विशेष दशाओं में सोने के अलावा चांदी में और किसी धातु की मिलावट नहीं होनी चाहिए। चांदी के बर्तनों को हमेशा साफ रखना जरूरी है।

इन राशियों के लिए शुभ है चांदी का प्रयोग

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए चांदी का उपयोग करना उत्तम माना जाता है। मेष, सिंह और धनु के लिए चांदी बहुत अच्छी नहीं मानी जाती। बाकी राशियों के लिए चांदी के परिणाम सामान्य होते हैं। 

लेखक- सुमन सैनी

डिसकलेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।