विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palmistry: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होते हैं ये निशान, अचानक होती है धन की प्राप्ति

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Fri, 09 Jun 2023 03:21 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष की एक विधा है। इसके द्वारा व्यक्ति के जीवन के कई रहस्यों को उजागर किया जा सकता ...और पढ़ें

Palmistry धनवान लोगों के हाथ में होते हैं ये निशान।
Palmistry धनवान लोगों के हाथ में होते हैं ये निशान।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के द्वारा व्यक्ति की हथेली पर मौजूद रेखाओं और निशानों से अध्ययन करके उसके भविष्यफल के बारे में भी जाना जा सकता है। इन रेखाओं और निशानों के माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि धनवान बनने के लिए किस्मत आपका साथ देगी या नहीं।

किसे कहते हैं धन की कोठरी

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, धन की कोठरी को बहुत ही शुभ माना गया है। हथेली में भाग्य रेखा, स्वास्थ्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर बनने वाले त्रिभुज को धन की कोठरी कहा जाता है। यह त्रिभुज कहीं से भी खुला नहीं होना चाहिए। इसका चारों तरफ से बंद होना ही शुभ माना जाता है।

कौन करते हैं धन संचित

जिस व्यक्ति की हथेली में धन की कोठरी का यह त्रिभुज कहीं से खुला नहीं होता वह लोग बहुत-सा धन एकत्रित कर लेते हैं। वहीं अगर त्रिभुज के अंदर क्रॉस का निशान बना होता है, तो ऐसे व्यक्ति का धन नष्ट हो जाता है।

किन लोगों को मिलता है विष्णु जी का आशीर्वाद

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में कमल का निशान बना होता है तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। कमल भगवान विष्णु का चिन्ह माना गया है। इसलिए हथेली पर यह निशान विष्णु योग कहलाता है। ऐसे व्यक्ति पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। कमल का निशान होने से व्यक्ति नेतृत्व और वाकपटुता में काफी माहिर होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

ऐसे व्यक्ति को अचानक मिलता है धन

अगर किसी व्यक्ति की हथेली के ऊपरी भाग में मणिबंध के पास जीवन रेखा से लगा हुआ मछली का चिन्ह होता है तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है। इन लोगों को विदेशों से भी अच्छा लाभ मिलता है। इनके आसपास के लोग इनकी काफी इज्जत करते हैं। साथ ही इन्हें पैतृक संपत्ति भी काफी मिलती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'