Move to Jagran APP

Vastu Tips: घर के बेडरूम में भूलकर न लगाएं ये तस्वीरें, बिगड़ सकते हैं पारिवारिक रिश्ते

Vastu Tips वास्तु शास्त्र में बेडरूम में नदी और झरने की तस्वीर लगाने की मनाही है। इसके लिए शयन कक्ष में नदी और झरने की तस्वीर और पेंटिंग न लगाएं। खासकर पति और पत्नी की अपने बेडरूम में तो भूलकर भी इन तस्वीरों को नहीं लगानी चाहिए।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 21 Jan 2023 03:15 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2023 03:15 PM (IST)
Vastu Tips: घर के बेडरूम में भूलकर न लगाएं ये तस्वीरें, बिगड़ सकते हैं पारिवारिक रिश्ते
Vastu Tips: घर के बेडरूम में भूलकर न लगाएं ये तस्वीरें, बिगड़ सकते हैं पारिवारिक रिश्ते

नई दिल्ली, Vastu Tips: सनातन धर्म में विवाह को पवित्र कर्मकांड माना गया है। इसके लिए विवाह पूर्व कुंडली मिलान का विधान है। ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली मिलान से जातकों के वैवाहिक जीवन की जानकारी प्राप्त होती है कि उनका वैवाहिक जीवन कैसा रहने वाला है। किसी प्रकार के दोष लगने पर उसका निवारण की सलाह दी जाती है। हालांकि, विवाह उपरांत वास्तु दोष की वजह से पति और पत्नी के मध्य अनबन होती रहती है। कई बार बात झगड़े तक पहुंच जाती है। वास्तु की मानें तो बेडरूम में बिना जानकारी की कुछ तस्वीरें लगाने से वास्तु दोष लगता है। इसके लिए बेडरूम में इन तस्वीरों को भूलकर भी न लगाएं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

-वास्तु जानकारों की मानें तो शुक्र और चंद्रमा से बेडरूम प्रभावित रहता है। इसके लिए शुक्र और चंद्र का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए वास्तु नियमों का पालन करें।

-वास्तु शास्त्र में बेडरूम में नदी और झरने की तस्वीर लगाने की मनाही है। इसके लिए शयन कक्ष में नदी और झरने की तस्वीर और पेंटिंग न लगाएं। खासकर, पति और पत्नी की अपने बेडरूम में तो भूलकर भी इन तस्वीरों को नहीं लगानी चाहिए। इससे पति और पत्नी के रिश्ते में शक पैदा होता है। साथ ही विश्वास भी कम होने लगता है।

-बेडरूम में देवी-देवताओं की भी तस्वीर या पेंटिंग न लगाएं। अगर शयन कक्ष में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाते हैं, तो घर में वास्तु दोष लगता है। आप शयन कक्ष में राधा कृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे शुभ फल प्राप्त होता है।ज्योतिष अविवाहित लड़कियों को शयन कक्ष में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाने की सलाह देते हैं। इससे विवाह के योग बनते हैं। साथ ही पति और पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह बना रहता है।

-अगर आपने अपने शयनकक्ष में युद्ध या महाभारत की तस्वीर लगा रखी हैं, तो निकाल दें। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में युद्ध की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे वास्तु दोष लगता है। साथ ही परिवार में कलह की स्थिति बनी रहती है।

-वास्तु जानकारों का कहना है कि शयन कक्ष में कबूतर की तस्वीर और पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए। इससे संतान प्राप्ति में देर होती है। साथ ही संतान हानि के भी योग बनते हैं।

-कई कपल्स अपने शयनकक्ष में ताजमहल की तस्वीर या फोटो फ्रेम रखते हैं। वास्तु शयनकक्ष में ताजमहल की तस्वीर न रखने की सलाह देते हैं। इससे वास्तु दोष लगता है। इसके लिए बेडरूम में ताजमहल की तस्वीर न लगाएं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.