विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चातुर्मास में हावी हो सकती है नकारात्मक ऊर्जा, घर को क्लेश से बचाने के लिए तुरंत करें ये काम

Published: Sat, 18 Jul 2026 01:45 PM (IST)

चातुर्मास में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वास्तु ...और पढ़ें

चातुर्मास में जरूर करें वास्तु से जुड़े काम (Picture Credits- AI Image)

चातुर्मास में जरूर करें वास्तु से जुड़े काम (Picture Credits- AI Image) 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में चातुर्मास की अवधि को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चातुर्मास में 4 महीने के लिए जगत के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं। इस दौरान सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, चातुर्मास की शुरुआत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी से होती है, जिसका समापन कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर होता है। ऐसा माना जाता है कि चातुर्मास में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है, जिसकी वजह से घर में गृह क्लेश की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है और परिवार के लोगों के बीच बिना वजह तनाव होता है।

वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई विशेष उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। आइए में इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि चातुर्मास में घर को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के वास्तु से जुड़े उपायों के बारे में।

negative energy

 

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेंगे ये उपाय

नमक का पोछा- अगर चातुर्मास के दौरान आप घर में अशांति का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को नियमित रूप से करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है।

कपूर जलाएं- हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कपूर जलाने का अधिक महत्व है। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा खत्म करने के लिए लाभकारी माना जाता है। अगर आपके घर में पारिवारिक कलह की समस्या हो रही है, तो चातुर्मास के दौरान हर दिन कपूर जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस काम को करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही पारिवारिक कलह की समस्या से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें- घर में भूलकर भी इन स्थानों पर न बनवाएं नालियां, वरना लग सकता है गंभीर वास्तु दोष

घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं- अगर आप जीवन में धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो चातुर्मास में रोजाना घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शाम को मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

जल का छिड़काव- इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर रोजाना जल का छिड़काव करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें- घर में आते ही खिलौने बन जाते हैं आफत? खरीदने से पहले जान लें इनको रखने की सही दिशा

यह भी पढ़ें- स्टडी टेबल पर इस दिशा में रखें क्रिस्टल पिरामिड, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें इससे जुड़े नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।