विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mor Pankh Ke Upay: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए घर में रखें मोर पंख, मिलेंगे ये आध्यात्मिक लाभ

Published: Sat, 24 May 2025 12:34 PM (IST)

भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख बेहद प्रिय है। इसका प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर ...और पढ़ें

मोर पंख के उपाय (Pic Credit- Freepik)
मोर पंख के उपाय (Pic Credit- Freepik)

HighLights

  1. मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है।
  2. इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
  3. इससे जुड़े कई उपाय भी किए जाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इससे जुड़े कई उपाय भी किए जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मोर पंख रखने से व्यक्ति को तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। अगर आप भी जीवन में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो घर में मोर पंख जरूर रखें।

ऐसा माना जाता है कि घर में मोर पंख (mor pankh remedies) को रखने से सभी समस्या दूर होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि घर में मोर पंख रखने से कौन-से आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं।

बनी रहेगी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख को मंदिर में रखना शुभ है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से परिवार के सभी सदस्यों को काम में सफलता प्राप्त होती और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है।

(Pic Credit- Freepik)

धन से भरी रहेगी तिजोरी

इसके अलावा मोर पंख को तिजोरी में रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और हमेशा धन से तिजोरी भरी रहती है।

यह भी पढ़ें: Krishna Morpankh: भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार मोरपंख के बिना है अधूरा, जानें इसको धारण करने की वजह

सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए मोर पंख से जुड़े उपाय करना बेहद फलदायी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आर्थिक तंगी होगी दूर

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन मोर पंख में केसर लगाकर मंदिर में रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

रोग होंगे दूर

अगर आप किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में मोर पंख को तकिए के नीचे रखें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सभी रोग दूर होते हैं और मानसिक शांति मिलती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Mor Pankh: घर की इस दिशा में रखें मोर पंख, होगी पैसो की वर्षा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।