Move to Jagran APP

Lucky Name for Girls: इन अक्षरों से शुरू होता है जिन लड़कियों का नाम, वो होती हैं बहुत भाग्यशाली

भारतीय संस्कृति में घर की बेटी को लक्ष्मी का स्वरूप समझा जाता है। अधिकांश लोगों के नाम जन्म राशि के अनुसार रखे जाते हैं। कहा जाता है कि जन्म राशि के अनुसार रखे गए नाम अधिक प्रभावशाली होते हैं।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiPublished: Wed, 31 May 2023 06:14 PM (IST)Updated: Wed, 31 May 2023 06:14 PM (IST)
Lucky Name for Girls: इन अक्षरों से शुरू होता है जिन लड़कियों का नाम, वो होती हैं बहुत भाग्यशाली
Lucky Name for Girls इन अक्षरों के नाम वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Lucky Name for Girls: सनातन धर्म में व्यक्ति का नाम रखने के लिए भी कुछ विधान हैं। बच्चे के जन्म के बाद उसका नाम रखने के लिए नामकरण संस्कार कराया जाता है। ज्योतिष शास्त्र नामकरण में एक अहम भूमिका निभाता है। इसके अनुसार हर व्यक्ति के लिए उसका नाम बहुत ही खास होता है क्योंकि हर व्यक्ति अपने नाम से ही जाना जाता हैं। नाम और ग्रहों का गहरा कनेक्शन होता है। अधिकतर लोगों का नाम जन्म के समय मौजूद ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखकर रखा जाता है। नाम का पहला अक्षर जन्म राशि से निर्धारित होता है।

loksabha election banner

नाम को लेकर क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

जिन लड़कियों का नाम 'क' अक्षर से शुरू होता है उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। वह बहुत ही बुद्धिमान होती हैं। इस अक्षर के नाम की लड़कियां, कार्यक्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि इन लड़कियों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है।

किस अक्षर के नाम वाली लड़कियां होती हैं मेहनती

जिन लड़कियों का नाम 'ल' से शुरू होता है उन लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। वह अपने सपनों को सच करने के लिए जी तोड़ मेहनत करती हैं। वे मेहनती तो होती ही हैं साथ ही साथ बुद्धिमान भी होती हैं।

कैसी होती हैं 'प' अक्षर के नाम वाली लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम 'प' अक्षर से शुरू होता है वह स्वभाव में काफी जिद्दी और जुनूनी होती हैं। उनका मकसद समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने का होता है। ये बहुत ही आत्मविश्वासी होती हैं। इनकी रुचि बिजनेस में भी काफी अधिक रहती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.