Move to Jagran APP

Money Vastu Tips: घर में अपनाएं वास्तु के ये 6 उपाय, धन की वृद्धि का खुलेगा रास्ता

Money Vastu Tips घर में सकारात्मक ऊर्जा से धन वैभव और समृद्धि आती है। कभी कभी काफी मेहनत के बाद भी जीवन में पैसे का अभाव होता है। धन की प्राप्ति के लिए घर में सकारात्मक वातावरण बनाएं रखना चाहिए।

By Ritesh SirajEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 10:30 AM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 02:44 PM (IST)
घर में अपनाएं वास्तु के ये 6 उपाय, धन की वृद्धि का खुलेगा रास्ता

Money Vastu Tips: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत असर होता है। वास्तु के प्रभाव से घर में सुख और शांति का आगमन होता हैं। वास्तु के अनुसार घर के सभी चीजों का प्रभाव हमारे ऊपर पड़ता है। घर में चीजों के रख रखाव से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा से धन, वैभव और समृद्धि आती है। कभी कभी काफी मेहनत के बाद भी जीवन में पैसे का अभाव होता है। धन की प्राप्ति के लिए घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखना चाहिए। आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिनका प्रयोग करके आप जीवन में धन के आगमन के अवसरों को बढ़ा सकते हैं।

loksabha election banner

धन वृद्धि के लिए वास्तु उपाय

1. वास्तु के अनुसार बेडरूम की खिड़कियों को हर दिन कम से कम 20 मिनट के लिए खोल के रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन का प्रवाह बना रहता है।

2. घर के मुख्य द्वार के सामने जूता रखने का स्टैंड बनाने से घर मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है, जिससे धन की वृद्धि होती है।

3. वास्तु शास्त्र के अनुसार अनाज को धन के सामान बताया गया है। पर्स में चुटकी भर चावल रखने से धन की वृद्धि होगी।

4. वास्तु के अनुसार दक्षिण में अपने सिर को रखकर सोना चाहिए। इससे शांति के साथ-साथ धन के आगमन का रास्ता खुलता है।

5. वास्तु के अनुसार घर में मछली घर रखने से शांति का वास होता है। इसके अलावा धन के आगमन का मार्ग खुलता है।

6. वास्तु के अनुसार घर के कमरे में मोर का पंख रखने से आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा और धन की प्राप्ति होगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.