यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर के वास्तु दोष से किस तरह संतान सुख से वंचित रह जाता है व्यक्ति, जानें और समझें यहां
हर किसी के जीवन में शादी और संतान का बहुत ज्यादा महत्व होता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि घर में खुशियां संतान होने से ही होती हैं। संतान पाने के लिए पति-पत्नी कई उपाय करते हैं।

हर किसी के जीवन में शादी और संतान का बहुत ज्यादा महत्व होता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि घर में खुशियां संतान होने से ही होती हैं। संतान पाने के लिए पति-पत्नी कई उपाय करते हैं। लेकिन कई बार एक छोटी-सी गलती के कारण व्यक्ति संतान सुख से वंचित रह जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री से जानते हैं कि घर का वास्तु दोष किस तरह व्यक्ति को संतान सुख से कैसे वंचित कर देता है।
वास्तु दोष और संतान सुख:
जिस घर में आप रहते हैं और यह आपकी इच्छापूर्ति में बाधक होता है। संतान के जन्म में एक बहुत महत्वपूण भूमिका वास्तु शास्त्र की होती है। अगर आपको शादी के उपरान्त संतान सुख नहीं मिल पा रहा है तो घर में वास्तु शास्त्र के नियम सन्तान प्राप्ति में अवश्य ही सहायक साबित हो सकते हैं। हालांकि, चिकित्सक सलाह भी उतनी ही जरूरी है।
हमारा शरीर पञ्च तत्त्वों से मिलकर बना है। ठीक इसी तरह हमारा घर भी इन्हीं तत्त्वों के मेल बना होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अष्ट दिशाओं से प्राप्त उर्जा क्षेत्रों से ही मकान बनाता है। कहते हैं कि अगर घर में रहने वाले सदस्य उर्जा क्षेत्र के सामजंस्य में हों तो जीवन के सभी क्षेत्र में सफलता जरूर प्राप्त होती है। लेकि अगर ऊर्जा क्षेत्र प्राकृतिक उर्जा क्षेत्र के विपरीत हों तो जीवन में रुकावटें आती हैं। आइए जानते हैं घर के वास्तु दोष के कारण किस तरह व्यक्ति संतान सुख से वंचित रह जाता है।
संतान प्राप्ति के लिए पढ़े संतान गोपाल स्तोत्र:
घर का मुख्य द्वार:
घर के मुख्य द्वार का संतान प्राप्ति में अहम भूमिका निभाते हैं। घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में मुख्य पद (पद संख्या 20) या उत्तर में ही सोम/कुबेर पद (पद संख्या 29) पश्चिम के पुष्पदंत पद या (पद संख्या 27) पर होना चाहिए। इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि घर का मुख्य द्वार अगर पूर्व दिशा के पर्जन्य पद (पद संख्या 2) में हो तो घर में कन्या का जन्म होता है।
ईशान कोण:
ईशान कोण का अर्थ होता है उत्तर-पूर्व दिशा। अगर घर के इस कोने में कोई वास्तु दोष होता है तो व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति नहीं होती है। अगर इस दिशा में सीढ़ियां, टॉयलेट, भारी निर्माण होता है तो व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति नहीं होती है। वहीं, अगर यह स्थान ऊँचा होता है तो भी व्यक्ति संतान सुख से वंचित रह जाता है। हो सकता है। वस्तुतः इस स्थान में कोई दोष नहीं होना क्योंकि यह स्थान देवता का होता है।